भारतीय स्टेट बैंक की पहल, गाजीपुर के राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में 800 सेनेटरी पैड का निःशुल्क वितरण

गाजीपुर। महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थानीय मुख्य शाखा द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के तहत राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, गाजीपुर में निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान करीब 800 छात्राओं को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल अनीता कुमारी ने बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि माहवारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्राएं बिना झिझक अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रह सकें। कार्यक्रम में एसबीआई गाजीपुर के मुख्य प्रबंधक राजनारायण सिंह यादव ने बताया कि बैंक समय-समय पर CSR फंड के माध्यम से सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम संचालित करता रहा है। इसी क्रम में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की 800 बेटियों को कॉलेज स्टाफ के सहयोग से सेनेटरी पैड वितरित कर माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी बैंक जनहित और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगा। ज्ञात हो कि भारतीय स्टेट बैंक अपनी CSR गतिविधियों के तहत महिला कॉलेजों और विद्यालयों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने तथा विशेषकर ग्रामीण पृष्ठभूमि की छात्राओं को निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने के लिए अभियान चला रहा है। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और उन्हें सशक्त करना।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version