By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई
IMG 20251130 WA0180
गाजीपुर

महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई

Shakti
Last updated: November 30, 2025 2:13 pm
Shakti
Published: November 30, 2025
Share
SHARE

उत्तर प्रदेश। ब्राह्मण जनसेवा मंच (रजि.), गाज़ीपुर ने आज एक पूर्व राजपत्रित आईएएस अधिकारी, संतोष वर्मा (जो वर्तमान में AJAJKS (SC-ST अधिकारी-कर्मचारी संगठन) के प्रांत अध्यक्ष, मध्य प्रदेश बताए जाते हैं) द्वारा दिए गए ‘सामाजिक विद्वेष, स्त्री-विरोधी एवं जातिगत हिंसा को प्रोत्साहित करने वाले कथन’ के विरुद्ध कड़ी निंदा व्यक्त की है। ब्राह्मण जनसेवा मंच ने इन बयानों पर तत्काल और कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित पत्रक गाज़ीपुर के ज़िलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि एएसडीएम विनोद जोशी को एक प्रार्थना-पत्र (ज्ञापन) प्रेषित किया है।मंच के संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी द्वारा जारी ज्ञापन में कहा गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से श्री वर्मा के कथित बयान सामने आए हैं, जिसमें उन्होंने कहा है: “जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना दे, तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।”मंच द्वारा व्यक्त की गईं गंभीर चिंताएँ: 

advertisement
IMG 20251130 WA0177
महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई 15
IMG 20251130 WA0179
महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई 16

महिलाओं के सम्मान पर प्रहार: ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यह कथन “ब्राह्मण समाज की बहन-बेटियों के सम्मान, गरिमा, स्वतंत्रता, सुरक्षा एवं अस्तित्व पर गंभीर प्रहार” करता है और “समूचे भारतीय समाज की सांस्कृतिक मर्यादा, महिला-सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों को ठेस पहुँचाता है।” संवैधानिक और कानूनी उल्लंघन: मंच ने इस टिप्पणी को ‘स्त्री-विरोधी, जातिगत उकसावे वाली एवं सामाजिक वैमनस्य फैलाने वाली टिप्पणी’ बताया है, जो संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, गरिमा एवं सामाजिक सद्भावना के मूल्यों का स्पष्ट उल्लंघन है, और दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। * राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा: मंच ने कहा कि एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी द्वारा दिया गया यह बयान अत्यंत गंभीर, अशोभनीय एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है। ऐसे बयान समाज के विभिन्न वर्गों के मध्य अविश्वास, घृणा एवं संघर्ष की भावना को भड़काने की क्षमता रखते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक शांति को भारी क्षति पहुँच सकती है।ज्ञापन के माध्यम से की गई प्रमुख माँगे:

advertisement

कठोर दण्डात्मक कार्रवाई: श्री संतोष वर्मा के उक्त कथन की गंभीरता को देखते हुए उपयुक्त धाराओं में कठोर दण्डात्मक कार्रवाई करने का आदेश प्रदान किया जाए। * एहतियातन गिरफ्तारी: कानून-व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने हेतु उन्हें एहतियातन हिरासत/गिरफ्तारी में लेने पर विचार किया जाए। कठोर नीति निर्माण: महिलाओं की गरिमा एवं सुरक्षा के विरुद्ध किए गए ऐसे सार्वजनिक अपमानजनक वक्तव्यों के लिए भविष्य में भी कठोर नीति अपनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।ब्राह्मण जनसेवा मंच ने ज़िलाधिकारी महोदय और राष्ट्रपति महोदया से विनम्र निवेदन किया है कि सामाजिक सद्भाव, महिला-सम्मान एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हेतु इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे देश में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा सुरक्षित रह सके। ब्राह्मण जनसेवा मंच के तत्वावधान में सरजू पाण्डेय पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक संतोष वर्मा मुर्दाबाद, संतोष वर्मा माफी मांगों, संतोष वर्मा पर कड़ी कार्रवाई कि मांग संबंधित नारा लगायें ।पत्रक सौंपने वालों में मुख्य रूप से मनोज बाबा, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, दीपक उपाध्याय,शिवम उपाध्याय,अमित पाण्डेय, राजू उपाध्याय, सुधाकर पाण्डेय, विनीत दुबे, अंशु पाण्डेय, विनोद मिश्रा,सुधांशु तिवारी, दीपक पाण्डेय, निमेष पाण्डेय, बृजेन्द्र पाण्डेय, उमेश पाण्डेय मिठ्ठू पाण्डेय,गणेश तिवारी, अतुल पाण्डेय, अमित उपाध्याय, विक्की पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय,रत्नाकर दुबे, इत्यादि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

advertisement
IMG 20251130 WA0181
महिला-सम्मान व सामाजिक सौहार्द मुद्दे पर मंच ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई 17
सादात बीआरसी पर शासनादेश के विरोध में शिक्षक संगठन की 27 जून को बुलाई गई बैठक
पिकप वाहन में चार गोबंशों सहित पशु तस्कर गिरफ्तार
महान स्वतंत्रता सेनानी स्व० श्रीकृष्ण राय को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
मरहूम माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बड़े साले अनवर शहजाद की अंतरिम जमानत याचिका खारिज
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव – वक्ताओं ने जीवनवृत्त पर डाला प्रकाश
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251117 WA0231
गाजीपुर

फातिमा संग उमर अंसारी का हुआ निकाह

Sonu sharma
Sonu sharma
November 17, 2025
गाजीपुर: ऋषभ राय मध्य प्रदेश में बने सिविल जज, प्रदेश में 11वा स्थान, जनपद में खुशी की लहर
सविता सिंह कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का कांग्रेस ने डीएम ऑफिस के सामने फूंका पुतला, पुलिस से नौंक झोंक।
सैदपुर में दर्दनाक हादसा: टेंपो को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 9 साल के बच्चे की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?