मुसहर समाज की पट्टे की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

गाजीपुर। जनपद के शादियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफपुर में मुसहर समाज के लोगों को आवंटित आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने गांव के ही एक हिस्ट्रीशीटर व्यक्ति पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, मुसहर समाज के लोगों को वर्ष 2008 में आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति उक्त जमीन पर कब्जा किए हुए है। जब पट्टाधारक अपने जमीन से कब्जा हटाने की बात कहते हैं, तो उन्हें गाली-गलौज करने के साथ जान से मारने की धमकी दी जाती है और डराया-धमकाया जाता है।इस संबंध में शिवकुमार पुत्र सेवक, पिंटू पुत्र मुन्ना, लग्गी बनवासी पुत्र लखनदर, रीना बनवासी, सुभाष और बुधावन ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़ितों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पट्टे की जमीन को कब्जामुक्त कराने और धमकी देने के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version