मैनपुर में भव्य भारत मिलाप, MLC विनीत सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर के करंडा ब्लॉक अंतर्गत मैनपुर ग्रामसभा में भव्य भारत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता जमानियां के पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार सिंह गौतम ने की। व, मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्याम नारायण सिंह( विनीत सिंह )सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। अतिथियों के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।भारत मिलाप भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने के बाद भरत से मिलन की पावन स्मृति में आयोजित यह पर्व समाज में प्रेम, त्याग, समर्पण और एकता का संदेश देता है।ग्रामसभा में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में खास उत्साह रहा। इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन क्षेत्र की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कार्यक्रम के शशिपाल सिंह (घूरा) पूर्व ब्लाक प्रमुख,अध्यक्ष शिवम सिंह उपाध्यक्ष दीपक सिंह जयप्रकाश सिंह ग्राम प्रधान,दयाशंकर सिंह ,सुरली सिंह ,अनुराग सिंह, बुलेट सिंह,मनीष सिंह,रोलू सिंह दीपू सिंह,व समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी इत्यादि लोग उपस्थित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version