गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए शासन के आदेश पर दिनांक 17 नवम्बर 2025 के अंतर्गत श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर दिनांक 24 नवम्बर 2026 (मंगलवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। उक्त अवकाश की तिथि में परिवर्तन करते हुए अब दिनांक 14 दिसम्बर 2026 (सोमवार) को श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश दिनांक 12 नवम्बर 2026 के अनुसार यह संशोधन किया गया है। इस संबंध में जारी शासनादेश के अनुपालन में जनपद के समस्त कार्यालयाध्यक्षों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त संशोधन के अनुसार सामान्य प्रशासन अनुभाग की विज्ञप्ति दिनांक 17 नवम्बर 2025 को इस सीमा तक संशोधित समझा जाएगा तथा विज्ञप्ति के अन्य अंश यथावत रहेंगे।


