By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: राजनीतिक ताकत हासिल करनी है तो अख्तियार करें संघर्ष का रास्ता – अरूण कुमार श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > राजनीतिक ताकत हासिल करनी है तो अख्तियार करें संघर्ष का रास्ता – अरूण कुमार श्रीवास्तव
गाजीपुर

राजनीतिक ताकत हासिल करनी है तो अख्तियार करें संघर्ष का रास्ता – अरूण कुमार श्रीवास्तव

Sonu sharma
Last updated: October 21, 2024 9:52 am
Sonu sharma
Published: October 21, 2024
Share
SHARE

गाजीपुर  । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओ ने छपरा,होलीपुर, बरहपुर, सिहोरी,सौंरी आदि गांव मे स्वजातीय बंधुओं से सम्पर्क कर दिनांक 3नवम्बर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की उर्दूबाजार से निकलने वाली शोभायात्रा मे शामिल होने का आमंत्रण दिया। इसी कड़ी मे महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में देवकली ब्लाक के सिरगिथा गांव स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अम्बरीष श्रीवास्तव के आवास पर एक बैठक भी आयोजित की गयी।इस बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित स्वजातीय बंधुओं से दिनांक 3 नवम्बर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की गयी और इस शोभायात्रा को सफल बनाने पर विस्तृत रूप से चर्चा भी की गयी।बैठक को संबोधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शोभायात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस शोभायात्रा का मकसद भगवान श्री चित्रगुप्त जी के पूजन अर्चन के साथ साथ समाज में नई राजनैतिक एवं सामाजिक जनजागरण करना है। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा आज सम्पर्क, संवाद, सम्मान और संघर्ष के मूलमंत्र पर चल रही है। उन्होंने अपने समाज के लोगों से राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और समाज के गरीब दुखियों की मदद में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथो में हैं बिना सत्ता में भागीदारी के समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई और देश को पुनर्गठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला कायस्थ समाज आज राजनीतिक दलों की उपेक्षा के चलते हाशिए पर हैं । देश की सबसे शान्तिप्रिय और राष्ट्रभक्त समाज को राजनीतिक दल पीछे ढकेलने की साज़िश कर रहे हैं । अब हमें इस साज़िश का पर्दाफाश कर अपनी ताकत के बल पर सियासी दुनिया में जगह बनाने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी गिनती करानी ही होगी, घर में बैठे कुछ मिलने वाला नहीं है । उन्होंने कहा कि हमारी खामोशी ही हमारी सबसे बड़ा कमजोरी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक ताकत हासिल करनी है तो इसके लिए संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है । उन्होंने कहा कि बिखरा हुआ समाज इतिहास नहीं बनाता इतिहास बनाने के लिए जरूरत है संगठित होने की । इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रविन्द्र श्रीवास्तव, छपरा गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव,मनीष श्रीवास्तव, विपुल,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, भाजपा महिला सभा की पुर्व जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव, रोशन श्रीवास्तव, गोपाल लाल श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, उमाशंकर लाल,आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

advertisement
77 जोड़ो का सामुहिक विवाह पूरे विधि विधान के साथ हुआ सम्पन्न
नारी सम्मान समारोह में पुनीता सिंह खुशबू का भव्य अभिनंदन, सैकड़ों महिलाओं ने थामा सपा का दामन
क्षेत्र में पिछले कई सालों से चल रही पशु तस्करी शराब तस्करी रोक लगाने में अहम भूमिका रही, अपराधियों में खौफ , एनकाउंटर से भी कोई परहेज नहीं – विवेक तिवारी थानाध्यक्ष
गाजीपुर–बिहार शराब तस्करी नेटवर्क पर फिर सवाल, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत का स्टीकर लगा वाहन जब्त…
TSCT के संस्थापक/अध्यक्ष का गाजीपुर के जिला व ब्लॉक टीम के साथ संवाद संपन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

सिद्धपीठ हथियाराम में दशहरा पर हुआ ध्वज, शस्त्र, शास्त्र, शक्ति, शिव और शमी वृक्ष का पूजन, महामंडलेश्वर ने हजारों श्रद्धालुओं को बांटा बुढ़िया माई को भोग लगा हलवा पूड़ी का प्रसाद

Sonu sharma
Sonu sharma
October 13, 2024
उ. प्र. अपराध निरोधक समिति के सदस्यों ने जेल अधीक्षक से की मुलाकात
ओम जी ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन के एमडी डॉ. मनोज सिंह ने शुभेच्छुओं और छात्र छात्राओं संग मनाया जन्मदिवस, किया पौधारोपण व कम्बल वितरण
सुभाष डिग्री कॉलेज बहरियाबाद के संस्थापक स्व. ब्रजनाथ सहाय का मनाया गया 100वीं जयंती
तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?