
गाजीपुर । भांवरकोल ब्लाक के अमरुपुर गांव के पंडित का पुरा में 10 जून से नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो रहा है। इस अवसर पर विद्वान संतो का प्रवचन, रासलीला आदि के साथ ही विभिन्न धर्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 18 जून को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए महायज्ञ के आयोजक श्री विष्णु दास जी महाराज ने बताया कि 10 जून को सुबह सात बजे यज्ञस्थल से गंगाघाट तक कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आसपास के कई गांवों की महिलाएं, युवतियां तथा श्रद्धालु भाग लेंगे। अगले दिन मंडप प्रवेश होगा। 12 को अरणी मंथन (अग्नि प्रवेश) के साथ ही मंत्रोच्चार और हवन पूजन शुरू हो जाएगा। 10 से 18 जून तक प्रतिदिन सायं 6 से 8 बजे तक संगीतमय कथा होगा तथा 12 जून से सायं 8 बजे के बाद प्रसिद्ध मंडली की ओर से रासलीला होगी। उन्होंने लोगों से भाग लेने की अपील करते हुए बताया कि महायज्ञ इस कलियुग में पुण्य कमाने का एक बहुत बड़ा अवसर होता है। ऐसे में दान और यज्ञ मंडप की परिक्रमा का अनंत फल मिलता है।



