By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: रोटरी व इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, बरुन कुमार अग्रवाल बने रोटरी अध्यक्ष और राजश्री सिंह बनी इनरव्हील अध्यक्षा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > रोटरी व इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, बरुन कुमार अग्रवाल बने रोटरी अध्यक्ष और राजश्री सिंह बनी इनरव्हील अध्यक्षा
IMG 20250707 WA0355
गाजीपुर

रोटरी व इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, बरुन कुमार अग्रवाल बने रोटरी अध्यक्ष और राजश्री सिंह बनी इनरव्हील अध्यक्षा

Sonu sharma
Last updated: July 7, 2025 11:18 pm
Sonu sharma
Published: July 7, 2025
Share
SHARE
img 20250707 wa03566508766680844401836
रोटरी व इनरव्हील का संयुक्त पदग्रहण सम्पन्न, बरुन कुमार अग्रवाल बने रोटरी अध्यक्ष और राजश्री सिंह बनी इनरव्हील अध्यक्षा 13

गाजीपुर । विश्व प्रसिद्ध रोटरी क्लब गाजीपुर और इनरव्हील गाजीपुर का संयुक्त पदग्रहण समारोह एक होटल के सभागार में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं, इस अवसर पर सपना सिंह ने रोटरी क्लब का इंटरनेशनल चार्टर नए रोटरी अध्यक्ष रो० बरून अग्रवाल को और इनरव्हील क्लब का चार्टर नई मनोनीत अध्यक्ष श्रीमती राजश्री सिंह को सौंप कर उन्हें नए सत्र 2025 – 26 के लिए बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व रोटरी अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने स्वागत भाषण के दौरान बताया कि इस वर्ष गाजीपुर रोटरी क्लब अपना 71 वा पदग्रहण तथा इनरव्हील क्लब, गाजीपुर ने अपना 34 वां पदग्रहण समारोह कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया है। पदग्रहण समारोह कार्यक्रम में रोटरी क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे ने वर्ष 2024-25 के अपने कार्यकाल में किये गए सामाजिक कार्यों से सभी को अवगत कराया, साथ ही वर्ष 2024-25 के उनके कार्यकाल में बेहतरीन आपसी सामंजस्य व सहयोग के लिए उन्होंने तत्कालीन सचिव रो० बरुन कुमार अग्रवाल, रो० विनीता सिंह, रो० असित कुमार सेठ, रो० संजर नासिर, रो० सैयद जीशान जिया, रो० विनय कुमार सिंह, रो० राजेश प्रसाद, डॉ० उमेश चन्द्र राय को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मेगा ब्लड डोनेशन कैंप के लिए रो० डॉ० राजेश कुमार सिंह, मेगा हेल्थ कैंप के लिए डॉ० संजय सिंह, गणतंत्र दिवस आयोजन के लिए राजेश्वर सिंह, एम्पॉवर वीमेन प्रोजेक्ट के लिए रो० संजय सिन्हा, शिक्षक दिवस व स्वतंत्रता दिवस के लिए सुशील तिवारी, रामलीला मैदान में पेयजल उपलब्धता के लिए रो० विनीत चौहान, वृहद् वृक्षारोपण एवं तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर के लिए रो० डॉ० सानंद सिंह, रो० आनंद सिंह, अमित सिंह, दिग्विजय उपाध्याय, चंद्रसेन तिवारी, श्रेया सिंह, प्रितीमा कुशवाहा,शिवांगी सिंह को स्मृति चिन्ह तथा सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा वालंटियर के रूप में कार्यरत विद्यार्थियों सभी को प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे ने रोटरी क्लब गाजीपुर के वरिष्ठतम सदस्य एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी डायरेक्टर क्लब सर्विस रो० संजीव कुमार सिंह को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्रम से समानित किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित रोटरी अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल तथा सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा को विधिवत तरीके से रोटरी कॉलर पहनाकर एवं मुख्य अतिथि के हाथों आधिकारिक चार्टर सौंप कर अधिकारिक रूप से अध्यक्ष तथा सचिव का उत्तरदायित्व सौंपा गया।कार्यक्रम में रोटरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब गाजीपुर के मानद सदस्य के तौर पर रोटरी परिवार में शामिल किया। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबन्धक अमरनाथ यादव को रोटरी पिन पहनाकर रोटरी क्लब गाजीपुर की सदस्यता प्रदान की गयी।इसके अवसर पर इनर व्हील क्लब की निवर्तमान अध्यक्षा विनीता सिंह ने वर्ष 2024-25 में उनके क्लब द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इनरव्हील क्लब गाजीपुर में राजश्री सिंह तथा रूबी संजर इस वर्ष क्रमशः अध्यक्ष तथा सचिव पद के उत्तरदायित्वों का निर्वहन करेंगीं।इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपना सिंह ने अपने उद्बोधन में रोटरी क्लब के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि निःसंदेह रोटरी क्लब तथा इनर व्हील क्लब शुरू से ही सामाजिक हित के कार्यों में बढ़-चढ़कर काम करते आई है और उनके इस पुनीत कार्य में पूरा सहयोग मिलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन रो० उमेश चन्द्र राय ने किया। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब सर्विसेज रो० संजीव कुमार सिंह ने निवर्तमान अध्यक्ष रो० चंद्रेश्वर प्रसाद चौबे को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए उन्हें सपत्नी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेट कर उनके कार्यों की सराहना की तथा रोटरी गवर्नर के हाथों रोटरी क्लब गाजीपुर को मिले 16 पुरस्कारों के लिए रोटरी क्लब के टीम हो बधाई दी। इसके अतिरिक्त सभी प्रोजेक्टों में शांति व्यस्था बनाये रखने के लिए उन्होंने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पाण्डेय को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर समानित किया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी लोगों के साथ-साथ सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के समस्त प्रबंधतंत्र के सभी सदस्यों को वृहद् वृक्षारोपण अभियान तथा तीन दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर में अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस पदग्रहण समारोह में रोटरी क्लब के सभी सदस्य तथा इनरव्हील क्लब की सदस्या अपने परिजनों व मित्रों के साथ उपस्थित थीं।

advertisement
77वें गणतंत्र दिवस पर आदर्श शंकर इंटर कॉलेज में दिखी देशभक्ति की झलक
कहीं विधानसभा 2027 का तैयारी तो नहीं है दुर्गेश भाई
गाजीपुर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 31 जुलाई तक चलेगा महाअभियान
इनरव्हील क्लब गाजीपुर में मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण का आधिकारिक दौरा
पी०जी० कालेज में दो छात्राध्यापिका नकल करते हुए रिस्टीकेट
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.03.13 PM
गाजीपुर

परिश्रम, अनुशासन और ईमानदारी से ही क्रिकेट में मिलती है सफलता: प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय

Avinash
Avinash
January 2, 2026
तेज रफ्तार कार गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर से टकराई, 4 की मौत,1 घायल
सकरा ग्राम सभा की मुसहर बस्ती में समाजसेवा की मिसाल
मानवता की मिसाल बनीं पुनीता सिंह खुशबू, तीन बेसहारा बच्चों को गोद लेकर शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प
महामृत्युंजय यज्ञ के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?