लाल बहादुर शास्त्री पार्क में धूमधाम के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने मनाया होली मिलन समारोह एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति की ओर से रविवार के शाम को नगर के शास्त्रीनगर में स्थित मा भवानी चौक के पास स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़े संख्या में मोहल्लेवासी जुड़े और आपसी सौहार्दी में पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेली। वर्तिका पाण्डेय ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात किया। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल चेयरमैन नगरपालिका गाजीपुर ने मुहल्ले में मां भवानी चौक का उद्घाटन किया और समिति के पदाधिकारी एवं मोहल्लेवासियों की पारिवारिक माहौल में मनाए जा रहे होली उत्सव का बधाई देते हुवे स्वच्छता के बारे में समझाते हुवे घर के प्लास्टिक कचरा को अलग कर नगरपालिका को देकर पर्यावरण बचाने का निवेदन किया तथा समिति द्वारा नगरपालिका सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने पर एक अच्छी पहल की शुरुवात बताया।। विनोद अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष ने होली समारोह को सामाजिक एकता के मजबूती का आधार बताया और समिति के अच्छे कार्यों को तारीफ किया। सविता सिंह अध्यक्ष नारी शक्ति संभाग ने महिलाओं एवं पुरुषों को होली की बधाई देते हुवे मुहल्ले को एक परिवार के रूप में बनाए रखने के प्रयास को साझा किया। सचिव चंद्र मोहन सिंह ने मुहल्ले को स्मार्ट एवं स्वच्छ मोहल्ला बनाने में सभी मोहल्लेवासियों से सहयोग की अपेक्षा कर होली की बधाई दिया। डॉक्टर डीपी सिंह ने अपने होली के संगीत से माहौल संगीतमय कर दिया। आनंद सिंह CA ने समिति के कार्यक्रमों की तारीफ कर सम्मानित किए जाने पर सबका आभार प्रगट किया। मिथिलेश सिंह ने भी स्मार्ट कालोनी बनाने में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की फोटोग्राफी सुशील सिंह ने किया मुहल्ले के महिलाओं ने अपना संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति की। बच्चों ने संगीत पर नृत्य किया। फूलों की होली सविता सिंह एवं सरिता अग्रवाल द्वारा फूल फेक कर करने पर सभी महिलाओं ने एक दूसरे पर फूल फेंककर आपस में नृत्य किया। समिति द्वारा स्मार्ट कालोनी शास्त्रीनगर के नगरपालिका सफाई कर्मचारियो राजीव सफाई नायक, नवाब अली कूड़ा वाहन चालक, संजय सहायक, गीता एवं आशा सफाईकर्मियों को मुहल्ले में गंदी हटाने में सहयोग पर मंच पर सम्मानित कर मोमेंटो दिया। समिति ने स्मार्ट कालोनी में स्टील बोर्ड सेक्टर बनाने में धनराशि देने पर आनंद सिंह, बृजेश सिंह, स्वतंत्र सिंह, सविता सिंह को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पाण्डे एवं नीतू सिंह ने किया और अध्यक्षता रवींद्रनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ बीती सिंह, डॉ स्वतंत्र सिंह, नरगिस सिंह, रीता सिंह, कृष्ण सिंह, शारदा सिंह, वर्तिका पाण्डेय, मीरा देवी, अलका श्रीवास्तव, गीता सिंह, अखिलेश सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह, सुशील सिंह, अमृत चौरसिया, मानव कुमार मानू अजय कुशवाहा आदि काफी संख्या में मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version