वाराणसी: आर पी एफ कर्मियों की सूझ बूझ से विक्षिप्त युवक की बची जान, वाराणसी कैंट स्टेशन पर रही अफरा तफरी

गाजीपुर / वाराणसी । वाराणसी  कैंट स्टेशन की छत पर से एक नंग धड़ंग विक्षिप्त युवक कूदने की फिराक में था। घंटो तक यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल रहा। युवक पूरे शरीर पर यत्र तत्र ग्रीस लपेटे हुआ था और बार बार इसकेलेटर के बगल वाली छत से कूदने का उपक्रम कर रहा था। इस बात को लेकर घंटो यात्री भी हकलान रहे। सूचना पाकर मौके पर आर पी एफ कर्मी भी पहुंचे किन्तु युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था, रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने चौतरफा घेराबंदी बनाकर घंटो तक उसको बातों में उलझाये रखा, और मौका पाकर पीछे से उसको पकड़ लिया। आर पी एफ कर्मियों की सूझ बुूझ से युवक को कूदने से बचाया जा सका और स्टेशन पर यात्रियों की स्तिथि सामान्य हो पायी। सुरक्षा कर्मी युवक को समझाने का प्रयास करते दिखे। यात्रियों दीपक कुमार, राकेश, रामअवध, सोनू , सुदर्शन, इत्यादि ने बताया कि थोड़ी देर पहले कुछ यात्रियों से भी युवक उलझ गया गया था किसी तरह बीच बचाव करके लोगों ने राहत पाई थी ।युवक के पकड़े जाने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक कई दिनों से अर्धविक्षिप्तावस्था में स्टेशन के बाहर ही घूम रहा है। और कुछ अन्य ऐसे लोग हमेशा पटरियों के आस पास देखे जा रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से ऐसे लोगों पर कड़ी करवाई होनी चाहिए ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version