By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  
IMG 20260124 WA0306
गाजीपुर

विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ  

Sonu sharma
Last updated: January 24, 2026 6:28 pm
Sonu sharma
Published: January 24, 2026
Share
SHARE
img 20260124 wa03076400767793511544589
विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ थीम पर आधारित प्रदर्शनी का  हुआ शुभारम्भ   5
img 20260124 wa03035249956196155239272
img 20260124 wa030476546957739156121

गाजीपुर। तीन दिवसीय उ0प्र0 प्रदेश दिवस-2026 ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘  थीम पर आधारित प्रदर्शनी  का शुभारम्भ  मुख्य अतिथि मा0 उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति  और जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार की अध्यक्षता एवं मा0 सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह ‘चंचल‘, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जखनियां विधायक बेदी राम,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल की उपिस्थति मे आडिटोरियम (विकास भवन) मे फीता काटकर एवं कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी जनपद में 24-26 जनवरी आयोजित रहेगी। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर परिसर में विभिन्न विभागो द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी थी। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मा0 मुख्य अतिथि मंचाशीन होने के उपरान्त कार्यक्रम में मा0 मुख्य अतिथि का स्वागत लुर्दस कॉन्वेंट बालिका इण्टर कालेज की बच्चियो द्वारा स्वागतगीत, गाकर किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये जिसमे ‘‘चमकत है गाउवां हमार उत्तर प्रदेश मे‘‘ बालिका आत्म रक्षा, जो काफी सराहनीय रहा। इस अवसर पर ऑडिटोरियम सभागार में लखनऊ से मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, एंव मा0 गृह मंत्री भारत सरकार  अमित शाह द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर किये गये सम्बोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया एवं सुना गया। इस अवसर पर डा0 सरिका सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश एवं गाजीपुर के इतिहास के सम्बन्ध मे प्रस्तुतिकरण किया गया। मुख्य अतिथि जीत सिंह खरवार ने अपना संबोधन व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामना एवं अभिनंदन व्यक्त करते हुए कहा कि यह भारत का हृदय प्रदेश है। उन्होने कहा कि  यह जो उत्तर प्रदेश की धरा है वह काशी विश्वनाथ, लोकपालक श्रीकृष्ण एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की धरा है। यहां से भगवान बुद्ध का संदेश लोकमंगल के लिए प्रसारित हुआ था। यह वही धरा है जहां से भारत में स्वतंत्रता संग्राम का प्रथम जय घोष हुआ था। यह वही भूमि है जहां लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और देश के विकास का केन्द्र है।  यह प्रदेश दैविध्यपूर्ण प्रदेश है। उन्होने कहा कि उत्तर  प्रदेश जहां संास्कृतिक, भौगोलिक, सामाजिक, आर्थिक, विविधता की प्रचुरता है। हम उस प्रदेश के वासी हैं जहां गंगा, यमुना और सरयू नदियों से घिरा हुआ जीवन राज्य ,समृद्ध, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिकता से संपन्न है।  उन्होने बताया कि  1950 से पूर्व यह राज्य संयुक्त प्रांत के रूप में जाना जाता था। हम लोग उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लेंगे ताकि  उत्तर प्रदेश  आधुनिक भारत में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में स्थापित हो, जिससे उत्तर प्रदेश में एक मजबूती बुनियादी ढांचा का नेतृत्व हमारे यहां स्थापित हो। उत्तर प्रदेश दो सौ करोड़ से अधिक घरों में नल से जल देने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में जैसे चौमुखी विकास हो रहा है, रोडवेज से लेकर हाईवेज, नेशनल हाईवे से लेकर सड़कों का विकास माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश अपनी समृद्धि, विरासत, सांस्कृतिक जीवन, तथा और आधुनिकता का उपयोग करके अपने लोगों और समग्र रूप से राष्ट्र के लिए समृद्ध और संतुष्टदायक भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्ग बन गया है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि 24 जनवरी 1950 वह दिन है जब यूनाइटेड प्रोविंसेस आगरा एवं अवध  को बदलकर वर्तमान स्वरूप में उत्तर प्रदेश का पुनर्गठन हुआ था उसी समय से इस दिन को हम उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रूप में मनाते हैं। उन्होने कहा कि  हमारे महान राज्य की संस्कृति , उसका इतिहास एवं धरोहर के साथ-साथ इस बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस की थीम  ‘‘विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत‘‘ है। संबोधन के दौरान उन्होंने जनपद में हुए विकास कार्यों का संक्षेप में वर्णन करते हुए जानकारी दी। उन्होंने कहा  नेडा विभाग द्वारा प. दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजनान्तर्गत जनपद में 278 लक्ष्य के सापेक्ष 278 सोलर लाइट का अधिष्ठापन किया गया। इसी प्रकार बाबू कल्याण सिंह योजना में ग्राम उन्नति योजना के अन्तर्गत जनपद में 600 लक्ष्य के सापेक्ष 600 सोलर लाइट की स्थापना की गयी है। पी.एम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत अब तक 2020 सोलर लाइट का अधिष्ठापन कर जनपद के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आमजन मानस लाभान्वित हो रहे हैं।. ऊर्जा विभाग द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में कुल 10988 ट्रांसफार्मरों की  शिकायतों के सापेक्ष 10952 ट्रासफार्मरों का मरम्मत करके निर्वाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। विद्युत बिल सुधार हेतु कुल प्राप्त 9444 आवेदनों के सापेक्ष 9031 आवेदनों का निस्तारण समय सीमा में किया गया।. कृषि एवं रक्षा रसायनों के डायरेक्ट बेनिफीट ट्रांसफर के अन्तर्गत 1161 आवेदनों के सापेक्ष सभी 1161 लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को अनुमोदित कर लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार बीज डी.बी.टी के अन्तर्गत 1576 आवेदनों के सापेक्ष 1576 आवेदनों को निस्तारित करते हुए किसानों को लाभान्वित किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 465110 कृषकों को 21 किस्तों में 1797.14 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया गया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में बैंक क्रेडिट लिंकेज में 1361 लक्ष्य के सापेक्ष 1416 समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत स्वीकृत आवास 80522 लक्ष्य के सापेक्ष 80284 आवासों को पूर्ण कर लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार मा0 मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत स्वीकृत 14972 आवासों के लक्ष्य के सापेक्ष 12943 आवासों को पूर्ण करा लिया गया है।. मनरेगा योजना के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष में 60.56 लाख मानव दिवस सृजित कर 194267 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। जनपद में संचालित 102 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से कुल 42 एम्बुलेंस द्वारा वर्तमान में कुल 261132 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। इसी प्रकार 108 एम्बुलेंस के अन्तर्गत 37 एम्बुलेंसों के माध्यम से 80148 मरीजों को लाभान्वित किया गया है। जनपद में संचालित 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा कुल 5667 मरीजो का ओ.पी.डी. के माध्यम से उपचार किया गया एवं 1400 लैब टेस्ट तथा 6997 मरीजों को दवाओं का वितरण किया गया है।. सी.टी. स्कैन सेवा के अन्तर्गत दिसम्बर माह में कुल 34044 लाभार्थियों का सी.टी. स्कैन कराया गया। . दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत 19339 दिव्यांगों को पेंशन की पात्रता की जाँच कर पेंशन प्रदान की गयी। राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के अन्तर्गत 167054 लाभार्थियों को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है।. निराश्रित महिला पेंशन योजना के अन्तर्गत 71116 महिलाओं को पेंशन से लाभान्वित किया जा रहा है। हर घर जल योजना अन्तर्गत 465050 गृह नल संयोजन से लाभान्वित किया गया। वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।. व्यक्तिगत शौचालय फेज-2 के अन्तर्गत 120977 शौचालय के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कराते हुए 119703 शौचालय का निर्माण कराया गया है।. जनपद में वन विभाग द्वारा 4014100 वृक्षारोपण का कार्य कराया गया है। आपरेशन कायाकल्प योजना के अन्तर्गत 2266 विद्यालयों के सापेक्ष 16 से 19 पैरामीटर में 2265 विद्यालयों का कायाकल्प कराया गया है। पशुधन विभाग के अन्तर्गत निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना से जनपद में निर्धारित लक्ष्य 8000 के सापेक्ष 12234 गोवंश का संरक्षण किया गया। इसी प्रकार पशु टीकाकरण के अन्तर्गत 1751500 पशुओं का टीकाकरण कराते हुए शत् प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गयी है। निराश्रित गोवंश सुपुर्दगी के अन्तर्गत्त जनपद के लक्ष्य 1031 के सापेक्ष कुल 1457 पशुओं को सुपुर्दकर शत प्रतिशत की पूर्ति की गयी है। जनपद के 04 तहसीलों एवं 05 विकास खण्डों में मोबाइल वेटनरी यूनिट (एम्बुलेंस) सुविधा उपलब्ध कराया गया है, जिसके टोल फ्री नम्बर 1962 पर कॉल कर गौ पालकों द्वारा सुविधा प्राप्त की जा सकती है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत शादी अनुदान के कुल आवेदन 2648 के सापेक्ष 1904 आवेदनों की शादी अनुदान प्राप्ति हेतु अनुमोदित किया गया है।. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त 55656 कुल आवेदनों के सापेक्ष 33288 को स्वीकृति प्रदान की गयी हैं। श्रम विभाग द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजनान्तर्गत कुल 168 मजदूरों की बेटियों की शादी हेतु सहायता प्रदान की गयी। राज्य योजनान्तर्गत पर्यटन विकास हेतु जनपद में रू. 1540.93 लाख की लागत से कुल 11 परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसके सापेक्ष 10 परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है. तथा परियोजना का कार्य प्रगति पर है।. मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत रू. 250.82 लाख की धनराशि लाभार्थियों को प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजनान्तर्गत 1203 लाभार्थियों को बैंकों द्वारा धनराशि अग्रसारित की गयी।. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 688 जोड़ों का शादी कराया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अन्तर्गत 595 लाभार्थियों को लाभान्वित करने हेतु अनुमोदित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में विकास की विभिन्न परियोजनाएं गतिमान है।
विधायक जखनियां बेदीराम , जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उपस्थित आगन्तुओ को बधाई दी । उन्होन कहा कि विगत कई सालों से इस जनपद के अर्थव्यवस्था एवं विकास मे नित नये  आयाम हासिल हो रहे हैं । पहले यह जिला प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाता था लेकिन मा0 प्रधानमंत्री एंव मा0 मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन मे आज यहां के हर एक क्षेत्र में विकास हो रहा है । चाहे वह इस इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र हो कृषि , उद्योग अन्य कोई क्षेत्र हो वहां निरंतर प्रयास उसे आगे बढ़ाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि हमारा जनपद ऋषि मुनियों ,शहीदो एवं, सैनिकों से अलंकृत होती रही है।  यहां शहीद वीर अब्दुल हमीद, राम उग्र पांडे एवं भारत छोड़ो आंदोलन के अग्रणी भूमिका निभाने वाले शहीद स्व0 शिव पूजन राय की धरती है।  यहां की वीरता हर घर के युवाओं के खून में दौड़ती है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी एंव ओ0डी0ओ0पी0से जुड़े उद्यमी को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरण,  उत्कृष्ट खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो, विभिन्न विभागो के उत्कृष्ट करने वाले कृषको, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की महिलाए, मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला पुलिस कर्मी, पंचायत सहायक, सफाईकर्मी आदि को सम्मानित किया गया।  इस अवसर पर मा0 मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियो द्वारा जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा आयोजित गोद भराई रस्म अदायगी की गयी। उसके उपरान्त राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारम्भ किया गया। प्रदर्शनी में जिला सूचना विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास एंव उत्तर प्रदेश स्थापना पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के साथ जनपद के विभिन्न विभागो यथा- प्रोबेशन विभाग एवं पुलिस विभाग मिशन शक्ति, कृषि विभाग, गन्ना विभाग, पशुपालन विभाग, जिला मत्स्य विभाग, जिला दुग्ध, जिला उद्यान, डीसी एनआरएलएम , खादी ग्राम उद्योग, कृषि विपणन,  जिला पूर्ति विभाग, जिला कार्यक्रम, समाज कल्याण एवं कल्याण सेक्टर के सभी विभाग, बेसिक शिक्षा, चिकित्सा, वन विभाग, यूपी डास्प, जिला अग्रणी प्रबन्धक, महिला कल्याण विभाग एवं जिला उद्योग एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, पर्यटन विभाग,  आजीविका मिशन, ग्रामोद्योग विभाग,खाद्य रसद विभाग द्वारा गेहू खरीद हेतु पंजीकृत/नवीनिकरण, एवं स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदर्शनी/स्टाल लगाये गये थे। विभागो द्वारा अपनी-अपनी लाभकारी योजनाओ को बताया गया। कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियो, आगन्तुको एंव उपस्थित आमजन को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शुभकामना देते हुए आभार व्यक्त किया।  कार्यक्रम मे ब्लाक प्रमुख बिरनो  राजन सिंह, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, एंव समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश सिंह ने किया ।

advertisement
कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव
“एकता और अखंडता से ही समाज की प्रगति संभव: यूनाइटेड मीडिया का निःशुल्क भोजन वितरण”
धूमधाम से मनाया गया बारावफात,नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रहीं धूम
दिनेश राय की ‘संसुका’ और ‘रमखिरिया’ का लोकार्पण
2026 बोर्ड परीक्षा में जिले से 1.37 लाख छात्र होंगे शामिल, मूल्यांकन होगा ऑनलाइन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250907 WA0276
गाजीपुर

सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sonu sharma
Sonu sharma
September 7, 2025
शाह फैज़ की खुशी यादव ने बॉक्सिंग में जीता कास्य पदक
उत्तर प्रदेश क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
डीएम,एसपी ने मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण  कर लिया जायजा
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर समर्पण संस्था ग़ाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?