By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव
IMG 20250430 WA0333
गाजीपुर

कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव

Sonu sharma
Last updated: April 30, 2025 5:18 pm
Sonu sharma
Published: April 30, 2025
Share
SHARE
img 20250430 wa03345536461597100356442
कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव 13

गाजीपुर । अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुबोधकांत सहाय जी के निर्देश पर केन्द्र एवं उत्तर‌ प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज की हिस्सेदारी की मांग को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर मुख्यालय स्थित सरजू पांडे पार्क में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।महासभा के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी.नड्डा,देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदरदास मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नाम से संबोधित अलग अलग तीन सुत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज पाठक को सौंपा।महासभा के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए केन्द्र एवं उत्तर‌ प्रदेश सरकार में तत्काल कायस्थ समाज को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देने,हर संवैधानिक संस्थानों में भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी की तस्वीर अनिवार्य रूप से लगाने और 26नवम्बर को संविधान दिवस पर सरकार द्वारा संविधान निर्माण के सम्बन्ध में डा राजेन्द्र बाबू के योगदान की चर्चा करने व उक्त दिवस पर सरकारी विज्ञापनों में भी‌ डा . राजेन्द्र बाबू के नाम और उनकी तस्वीर को‌ स्थान देने की मांग की।जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने इस धरने को संबोधित करते कहा कि कायस्थ समाज के साथ भाजपा घोर नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज भाजपा का परम्परागत एवं सबसे ईमानदार मतदाता हैं । लेकिन भाजपा सरकार व संगठन में उसकी‌ हिस्सेदारी न देकर अपमानित और उसके साथ सौतेला पन रवैया अपना रही‌ है‌। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी जी के शासन काल में कायस्थ समाज के यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और रविशंकर प्रसाद तीन कैबिनेट मंत्री थे लेकिन आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल में कायस्थ समाज का एक भी मंत्री नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार में भी कायस्थ समाज की घोर उपेक्षा की गयी है। जो यादव समाज भाजपा को एक भी मत नहीं देता उसका भी एक मंत्री,जो मुस्लिम समाज भाजपा को एक भी मत नहीं देता उसका भी एक मंत्री और जो कायस्थ समाज 99 प्रतिशत मत भाजपा को देता है उसका भी एक मंत्री?सवाल यह है कि भाजपा का यह कौन सा सामाजिक न्याय है। आखिर भाजपा अपने सबसे ईमानदार वोट बैंक कायस्थ समाज को किस नजरिए से देखती है ? वह अपने साथ हो रहे इस नाइंसाफी, उपेक्षा और अन्याय से कायस्थ समाज काफी आक्रोशित हैं और अपने को काफी अपमानित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में कायस्थ समाज को उसकी सम्मानित हिस्सेदारी नहीं दी तो उसका खामियाजा भुगतने के लिए वह तैयार रहें ।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविशंकर प्रसाद जी को सरकार से बाहर निकाला है, यदि कायस्थ समाज को तत्काल केन्द्र एवं प्रदेश सरकार में उसकी हिस्सेदारी नहीं मिली तो कायस्थ समाज उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कोताही नहीं बरतेगी ।इस बैठक में मुख्य रूप से मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ पूजा श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव,शैलेश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,अमर सिंह राठौर,विपुल सिन्हा,मोहनलाल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, मोहनलाल श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, संदीप वर्मा,परमानंद श्रीवास्तव,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव,लाल जी श्रीवास्तव,अनूप श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव डब्बू,कमल प्रकाश श्रीवास्तव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील चन्द्र श्रीवास्तव,आदि उपस्थित थे।धरना कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अरूण सहाय ने किया।

advertisement

advertisement
श्रीधर पाण्डेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम किया रोशन
ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
जखनिया विधानसभा में भाजपा का मतदाता जागरूकता अभियान तेज, नए नाम जोड़ने व अवैध नाम हटाने पर जोर
वाराणसी सीनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में गाजीपुर के नवीन राय बने भारतीय रेलवे टीम के ऑब्जर्वर
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मजदूर और छात्र की मौत, छात्र के परिजनों ने ग्रामीणों संग लगाया जाम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251101 WA0416
गाजीपुर

सादात में खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा

Sonu sharma
Sonu sharma
November 1, 2025
मुहम्मदाबाद में देर रात रेल हादसा, 37 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
संगठन को मजबूत और विस्तार करने पर कोई चर्चा
मोदी सरकार की नीतियों से किसान परेशान : सपा जिलाध्यक्ष
अमर्यादित टिप्पणी करने पर देवरिया सांसद से साहू समाज नाराज, डीएम को सौपा पत्रक
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?