विश्व मत्स्य दिवस पर गाजीपुर में अनूठी पहल, गंगा में छोड़े गए एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज

गाजीपुर। विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर साई घाट, गाजीपुर में एक लाख भारतीय मेजर कार्प मत्स्य बीज का नदी में संचयन (रिवर रैचिंग) कार्यक्रम दिनांक 21 नवम्बर, 2026 को आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी में एक लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति के मत्स्य बीज छोड़े गये हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों में स्वदेशी मछलियों की उपलब्धता एवं जैव विविधता को बढ़ावा देना, प्राकृतिक मत्स्य संसाधनों का संरक्षण एवं संवर्धन करना तथा गंगा नदी के पारिस्थितिक तंत्र को संतुलित बनाए रखने में सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख सदर श्रीमती ममता यादव के प्रतिनिधी राजेश यादव कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनन्द कुमार एवं मण्डलीय कार्यालय से ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक श्रीमती सपना पुरी एवं सहायक साख्यिकी अधिकारी सौरभ साहू कनिष्ठ सहायक आशुतोष पाण्डेय एवं अन्य जनपदीय अधिकारीगढ़ की उपस्थिती के साथ जनपद के मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय की उपस्थिति में मत्स्य बीज संचय (रिवर रैचिंग) एवं किसान क्रेडिट कार्ड के साथ एन०एफ०डी०पी० पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version