By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: वेलफेयर क्लब गाजीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > वेलफेयर क्लब गाजीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर
IMG 20251208 WA0222
गाजीपुर

वेलफेयर क्लब गाजीपुर की बैठक में जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियाँ जोरो पर

Sonu sharma
Last updated: December 8, 2025 3:38 pm
Sonu sharma
Published: December 8, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। वेलफेयर क्लब गाज़ीपुर एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक क्लब कैंप कार्यालय, कचहरी रोड पर आयोजित हुई। बैठक में आगामी जनपद स्तरीय बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के सुचारु आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर सहमति बनी। क्लब के परीक्षा प्रभारी रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन चार चरणों में होगा। पहला चरण 14 दिसम्बर,रविवार को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति, चित्रकला, तथा निबंध लेखन की लिखित परीक्षाएँ शामिल रहेंगी। इसके लिए जनपद में कुल नौ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त कर दिए गए हैं तथा पीजी कॉलेज टेरी के कुशल छात्र–छात्राओं को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्लब संरक्षक धीरेन्द्र त्रिपाठी एवं क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा को पूरे आयोजन का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। गाज़ीपुर सदर में रामदूत इंटरनेशनल स्कूल को मुख्य परीक्षा केन्द्र बनाया गया है जहां व्यवस्थापक सत्य प्रकाश तिवारी होंगे। इसी प्रकार नंदगंज के रेनबो मॉडर्न स्कूल में नौशाद अहमद, सैदपुर के एडूरेन ग्लोबल स्कूल देवचंदपुर में डा. जितेन्द्र कुमार, भांवरकोल के मार्टिन्स चिल्ड्रेन एकेडमी में नूर अफसा, मुहम्मदाबाद सूरतापुर के चंदनी पब्लिक स्कूल में पवन कुमार पांडेय, गौसपुर के राहुल सांकृत्यायन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विनोद मिश्रा, कासिमाबाद के ओम साईं पब्लिक स्कूल में सत्यदेव दूबे, लावा नेवादा के एस.एस. पब्लिक स्कूल में अजय यादव, दिलदारनगर के कुश बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनाथ कुशवाहा को व्यवस्था का प्रभार दिया गया है। इन सभी केंद्रों पर कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। क्लब के संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि सामान्य ज्ञान, गणित एवं तार्किक शक्ति की परीक्षाएँ बहुविकल्पीय पद्धति से होंगी, जिसमें प्रतिभागियों को सही उत्तर वाले गोलों को काला करना होगा। वहीं चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता पूर्व निर्धारित विषयों पर आधारित होंगी। द्वितीय चरण में स्व. केशव प्रसाद शर्मा स्मृति जनपद स्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता, तृतीय चरण में “आवाज़ की आगाज़” गायन प्रतियोगिता तथा चतुर्थ चरण में शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। उक्त तीनों प्रतियोगिताएँ जनवरी माह में जनपद मुख्यालय पर संपन्न होंगी। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में कक्षा 4 से स्नातकोत्तर तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। क्लब खेल प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रवेश पत्र भेजे जा चुके हैं। प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह “29वां वेलफेयर उत्सव” में ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में जिला गवर्नर पवन पांडेय, क्लब ऑडिटर डा. जितेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव रामनाथ कुशवाहा, गोपी सिंह कुशवाहा, सत्यदेव दूबे, अजय यादव, राम कुमार, नौशाद अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने की।

advertisement
शेरपुर में श्री शिव शक्ति रूद्र महायज्ञ 29 से
Ghazipur News: सांप के डसने से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद
सड़क के मलवे से टकराकर बाईक सवार अधेड़ की मौत
गाजीपुर में बाढ़ प्रभावित पशुपालकों को राहत, 120 परिवारों में 105 क्विंटल भूसा वितरित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
1003006354
गाजीपुर

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में तिरंगा राखी एवं कला प्रतियोगिताएं…

Sonu sharma
Sonu sharma
August 13, 2026
बिहार बदलाव मांग रहा है,बिहार खुशहाली तरक्की के रास्ते पर जाना चाहता है – अखिलेश यादव
प्रेम और आस्था भक्ति के कारकों में मुख्य कारक है – स्वामी जय गुरुबंदे
10 बजे खुलने वाला दफ्तर, 11 बजे आते कर्मचारी—सदर तहसील में लापरवाही हावी
बड़ागांव से कक्षा सात का छात्र लापता, पुलिस जांच में जुटी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?