सफाई कर्मचारी रामकिशन कश्यप के निधन पर कर्मचारियों ने दी आर्थिक सहायता

गाजीपुर। विकासखंड मनिहारी में कार्यरत सफाई कर्मचारी रामकिशन कश्यप के निधन के बाद सफाई कर्मचारियों एवं एडीओ पंचायत अधिकारी द्वारा उनके परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। कर्मचारियों ने मृतक की धर्मपत्नी को ₹21,000 की सहयोग राशि सौंपी।

यह सहयोग जेपी यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनिहारी की पहल पर किया गया। सभी कर्मचारियों ने मृतक के आवास पर जाकर यह राशि ससम्मान प्रदान की।

इस अवसर पर जयप्रकाश भारती (महामंत्री, चतुर्थ श्रेणी राज कर्मचारी संघ), राकेश यादव (जिला अध्यक्ष), अरविंद कुमार भारद्वाज (प्रदेश उपाध्यक्ष), नंदलाल राजभर (ब्लॉक संप्रेक्षक) सहित वीरेंद्र यादव, रविंद्र, उमेश कुमार एवं उपेंद्र यादव समेत अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version