सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भव्य पद यात्रा

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद  स्थानीय तहसील अंतर्गत विधानसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य पद यात्रा निकाली। यह पद यात्रा ग्राम बालपुर हायर सेकेंडरी स्कूल से मोहम्मदाबाद अष्ट शहीद पार्क तक गई। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के गायन से हुई, जिसके बाद विद्यालय के बच्चों ने लाइन लगाकर पद यात्रा की शुरुआत में सहभाग किया। पदयात्रा में नौजवानों ने “सरदार पटेल अमर रहें” और “अष्ट शहीद अमर रहें” का नारा लगाकर समूचे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया जिससे पदयात्रा की शोभा देखते ही बनती थी।पदयात्रा विद्यालय से शुरू होकर सलेमपुर मोड़ होते हुए शहीद पार्क मुहम्मदाबाद तक पहुंची। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री रविंद्र नाथ राय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र राय , वरिष्ठ भाजपा नेता विजय शंकर राय मास्टर, विनोद राय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, युवा भाजपा नेता पीयूष राय, भांवरकोल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना,जिला पंचायत प्रतिनिधि अनिल राय, रोशन कुशवाहा, मुहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख अवधेश राय, मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुरेश गिरी, प्यारे मोहन यादव, सतीश राय परसा, शतीश राय बीरपुर, भाजयुमो नेता आयुष पांडेय,भाजपा नेता राजेश राय बागी, भांवरकोल राजेश मिश्रा, जय शंकर राय, अजीत राय, राकेश रंजन राय, बिलमेश राय प्रधान, संजू राय प्रधान, अश्वनी राय प्रधान, अनिल गुप्ता, योगेश कुशवाहा, शशांक शेखर राय के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था, और उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरित करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version