
गाजीपुर । सदर विधानसभा में सर्व समाज का महासम्मेलन व सह-भोज का आयोजन ग्राम सभा बाघी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता व सपा नेता विनोद पांडेय थे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीआईजी श्री बलिकरन यादव ने की।
महासम्मेलन के मुख्य बिंदु…
महासम्मेलन में सभी समाज के लोगों ने शिक्षित होने, एकता में रहने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दिया। महासम्मेलन के संयोजक सुजीत यादव ने तेरही, दहेज, नशा मुक्ति के प्रस्ताव को सभी समाज के नेताओं के सामने रखा, जिसे सभी ने हाथ उठाकर समर्थन किया।
नेताओं की उपस्थिति…
महासम्मेलन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधेश्याम यादव, यादव महासभा के प्रवक्ता सुभाष यादव, प्रदेश महासचिव रामेश यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व बसपा नेता अजय करैला, सपा नेता कन्हैया सिंह यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



