
गाजीपुर । सादात ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव का शिक्षकों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने बीआरसी पर उपस्थित शिक्षकों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर स्कूलों में बच्चों को बेहतर पठन पाठन के साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ निपुण लक्ष्य, डीबीटी, बच्चों का आधार वेरिफिकेशन, नवीन नामांकन आदि लक्ष्यों को समय से पूरा करें। शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कुशलता पूर्वक किया जाय। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गुणात्मक शिक्षा प्रदान की जाय। इसके लिए हम सभी को मिल जुलकर आपसी सहयोग द्वारा इन योजनाओं को व्यवस्थित ढंग से पूरा करना है। नवागत बीईओ का शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह्, बुके और माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह यादव, रणबीर यादव, संजय कश्यप, सुशील चौबे, राजन, राजबहादुर सिंह , सुनील यादव, सुधीर यादव,राम अवध यादव,आदि लोग उपस्थित रहे।



