By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: साहित्यकार पत्रकार रामावतार का निधन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > साहित्यकार पत्रकार रामावतार का निधन
गाजीपुर

साहित्यकार पत्रकार रामावतार का निधन

Sonu sharma
Last updated: November 27, 2024 10:52 am
Sonu sharma
Published: November 27, 2024
Share
SHARE

गाजीपुर । गुलाब राय साहित्य पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार, मूर्धन्य साहित्यकार सहित “विश्वकर्मा चरित मानस” जैसे काव्य के रचयिता रामावतार जी का आज मध्य रात्रि निधन हो गया। 85 वर्षीय रामावतार जी का गत रात्रि वाराणसी से एक निमंत्रण से लौटने के पश्चात शयन के लिए सुखदेवपुर निवास के प्रथम मंजिल स्थित कक्ष की सिढीयो पर चढ़ते समय सांस उभरने लगी थी , जिससे तबियत बिगड़ने लगी परिजन उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उनका मध्य रात्रि निधन हो गया।इनके पिछे दो पुत्र संजय कुमार शर्मा व अजय कुमार शर्मा है जबकि पत्नी का पहले ही देहान्त हो चुका है।
रामावतार जी के साहित्य में 18 से ज्यादा उपन्यास, अनेकों साहित्यकारों एवं समाजसेवीयों के साक्षात्कार, लगभग 5 कहानी संग्रह सहित तीन दर्जन से ज्यादा साहित्यों के सृजनकर्ता रामावतार जी का जन्म 1 सितंबर 1941 मे गाजीपुर घाट के नजदीक सुखदेवपुर मे हुआ था।सिटी स्कूल से हाई स्कूल, इंटर की परीक्षा पास कर आगे की पढ़ाई उन्होंने तत्कालीन इलाहाबाद और अब के प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। रामावतार जी काम के सिलसिले में लखनऊ और कोलकाता जैसे शहरों में गये लेकिन दिल्ली में टिक कर उन्होंने 1973 से 1984 तक “जनयुग” मे उप सम्पादक के दायित्व का सफल निर्वहन किया। दिल्ली में प्राख्यात उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार से हुई मुलाकात की प्रेरणा से पत्रकारिता से साहित्य की ओर रूझान बढ़ गया और दिल्ली मे ही दो उपन्यास को उन्होंने लिखा जो पूर्वोदय प्रकाशन दिल्ली से प्रकाशित भी हुए। रामावतार जी 1971 मे ज्ञानेंद्र जी की वैचारिक पाक्षिक पत्रिका “कल्प” का सम्पादन भी उन्होंने किया।और 1984 मे “जनयुग” से त्यागपत्र दे कर गाजीपुर आ गये जहां उन्होंने साहित्य सृजन के साथ साथ “गाजीपुर टाइम्स” नाम से 2007 तक हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र का प्रकाशन और सम्पादन किया।”वेद और हमारा जीवन” के लेखन पर उ प्र हिन्दी संस्थान द्वारा गुलाब राय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता और साहित्य सृजन को अपने जीवन का अभीष्ट मानकर सतत लेखन में संलग्न राम अवतार जी साहित्यिक दृष्टि से मूलतः कथाकार थे‌ ये सामाजिक एवं पारिवारिक समस्याओं को केंद्र में रखकर साहित्य सृजन करने में दक्ष थे। उनकी भाषा सरल और बोधगम्य थी किंतु भावो में कमाल की गहराई है। पहचान की दृष्टि से यह कवि तो नहीं है किंतु चौथेपन में आकर विश्वकर्मा चरित् मानस लिखकर इन्होंने यह सिद्ध करने का प्रयास किया है कि यदि यह कविता लिखते तो अच्छे कवि भी होते।
इस दुःखद निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रोहिणी कुमार मुन्ना के नेतृत्व में गठित सामाजिक संस्था “विश्वकर्मा समाज” के आजीवन जिला महामंत्री साहित्य के गौरव रामावतार जी का निधन समाज एवं साहित्य जगत की अपुर्णीय क्षति है ।

advertisement
गंगा नदी लगातार उफान पर, बाढ़ का बढ़ा खतरा
सादात में अभिभावक परामर्श कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अभिवावकों ने दिया सुझाव
25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, आरोपी के पास से तमंचा-कारतूस बरामद
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन, सुविधाओं व सुरक्षा की मांग
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: शॉर्ट सर्किट से सरकारी क्वार्टर में आग, कर्मचारी की मौत
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250127 WA0278
गाजीपुर

जिला पंचायत गाजीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच 71 करोड़ से ज्यादा के परियोजना का बजट पास

Sonu sharma
Sonu sharma
January 27, 2025
गाजीपुर में धूमधाम से मनाया गया 77वां पीआरडी स्थापना दिवस, 88 जवान सम्मानित
शिक्षा और समाजसेवा के प्रतीक थे हाजी साबिर अली: डालिम्स सनबीम स्कूल में जयंती समारोह
“मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: रॉकेट अटैक और गोलीबारी में पांच की मौत, तनाव चरम पर”
बापू महाविद्यालय सादात में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं को दिलाया गया स्वच्छता का संकल्प
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?