By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला जज ने कहा भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की जिम्मेदारी पत्रकारों की
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला जज ने कहा भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की जिम्मेदारी पत्रकारों की
IMG 20250530 WA0549
गाजीपुर

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला जज ने कहा भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की जिम्मेदारी पत्रकारों की

Sonu sharma
Last updated: May 30, 2025 8:03 pm
Sonu sharma
Published: May 30, 2025
Share
SHARE
img 20250530 wa05503200464877968495378
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर जिला जज ने कहा भ्रष्टाचार को बेनकाब करने की जिम्मेदारी पत्रकारों की 3

गाजीपुर । हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन की ओर से गाजीपुर जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार की शाम 4 बजे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों की यह ज़िम्मेदारी है कि वे भ्रष्टाचार को बेनकाब करें। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में चुनौतियां होती हैं, लेकिन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की जरूरत है। दरअसल इस कार्यक्रम में न्यायपालिका, चिकित्सा और पत्रकारिता से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और पत्रकारिता की भूमिका, चुनौतियों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर गंभीर मंथन हुआ।वहीं अपर सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह ने पत्रकारों और न्यायाधीशों की भूमिका को एक समान बताते हुए कहा कि दोनों ही कलम के सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में पत्रकारों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है क्योंकि अब झूठ तेज़ी से फैलता है, जबकि सत्य को संघर्ष करना पड़ता है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विजय कुमार ने पत्रकारों को लोकतंत्र का प्रहरी बताते हुए कहा कि जनचेतना फैलाने में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है, और आजादी भी इसी चेतना का परिणाम है।मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नूतन द्विवेदी ने पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि बिना वजह किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका हमेशा निष्पक्षता के सिद्धांत पर काम करती है।कार्यक्रम में होम्योपैथिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा कि पत्रकारिता पहले भी चुनौतियों से घिरी थी और आज भी है, लेकिन जरूरी है कि पत्रकार अपनी विश्वसनीयता बनाए रखें।मुख्य अतिथि मुन्नीलाल पाण्डेय ने चौथे स्तम्भ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों को चाहिए कि वे निडर होकर सच जनता के सामने लाएं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सूर्यवीर सिंह ने कहा कि पत्रकारों को अक्सर प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करना पड़ता है, लेकिन डरने की बजाय सत्य और ईमानदारी के साथ काम करते रहना चाहिए।सिविल बार अध्यक्ष रामयश यादव ने अधिवक्ताओं और पत्रकारों को एक-दूसरे का सहयोगी बताया और यह जानकारी दी कि मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए एक अलग काउंटर बनाया गया है ताकि उन्हें इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव आशुतोष त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर जिले के प्रमुख पत्रकार, बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें डॉ. सानंद सिंह, सुमंत सकरवार, इन्द्रासन यादव, चंद्रमौलि पाण्डेय, प्रभाकर सिंह, अभिषेक सिंह, प्रमोद यादव, काशी सिंह, मुमताज, रविकांत पाण्डेय, डॉ. ए. के. राय, विनय सिंह, अभिनव चतुर्वेदी, दुर्गविजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, सुशील उपाध्याय, मोहन तिवारी, अविनाश प्रधान, जितेंद्र यादव, प्रमोद सिन्हा, कमलेश यादव, रामजनम कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

advertisement
बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा प्रारम्भ, पहले ही दिन पकड़े गए 24 नकलची
सादात बीआरसी पर शासनादेश के विरोध में शिक्षक संगठन की 27 जून को बुलाई गई बैठक
शेरपुर में पूर्व सांसद अतुल राय का हुआ जोरदार स्वागत, दिखा युवा जोश
बैजनाथ तिवारी जिलाध्यक्ष, मनोज यादव जिलामंत्री बने तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने सीएम योगी को सौंपा ज्ञापन, सुविधाओं व सुरक्षा की मांग
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

अपना देश भारत संविधान से चलता है : प्राचार्य प्रोफे० डॉ० राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय

Sonu sharma
Sonu sharma
November 26, 2024
सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक जितेंद्र सिंह की माता जी का निधन
गाजीपुर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला – फर्जी कर्मचारियों और फर्जी प्रमाणपत्रों से चल रही व्यवस्था, अधिकारी मौन
गायत्री महायज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जत्था, उत्साह के साथ समर्पित कर रहे हैं आहुति
डीआरएम ने यूसुफपुर स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्रियों ने ट्रेनों के ठहराव और अन्य यात्री सुविधाओं के लिए सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?