By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गायत्री महायज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जत्था, उत्साह के साथ समर्पित कर रहे हैं आहुति
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गायत्री महायज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जत्था, उत्साह के साथ समर्पित कर रहे हैं आहुति
IMG 20250108 WA0316
गाजीपुर

गायत्री महायज्ञ में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जत्था, उत्साह के साथ समर्पित कर रहे हैं आहुति

Sonu sharma
Last updated: January 8, 2025 5:15 pm
Sonu sharma
Published: January 8, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर । नगर के श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चल रहे 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन प्रातः 8:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया। सभी कुंडों पर पति-पत्नी मुख्य यजमान के रूप में पारंपरिक वेशभूषा- धोती कुर्ता व साड़ी परिधान में बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार से षट्कर्म किया। यज्ञ के दौरान निशुल्क संस्कार संपन्न कराए गए। कई विद्यालय के बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया। माता के गर्भ में पल रहे बच्चों का पुंसवन संस्कार, 5 वर्ष के ऊपर के बच्चों का मुंडन संस्कार व 18 वर्ष के ऊपर तथा गृहस्थ जीवन जी रहे पति-पत्नी का दीक्षा संस्कार कराया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने पूर्ण मनोयोग से यज्ञ में आहुतियां समर्पित किया। यज्ञ और गायत्री के संबंध की विशेषता के बारे में बताते हुए शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय टोली नायक राजकुमार भृगु ने कहा कि गायत्री को माता और यज्ञ को पिता माना गया है। इन्हीं दोनों के संजोग से मनुष्य का जन्म होता है जिसे द्विजत्व कहते हैं। धर्म ग्रंथो में तो पग- पग पर यज्ञ की महिमा का गान है। वेद में यज्ञ का विषय प्रधान है क्योंकि यज्ञ एक ऐसा विज्ञानमय विधान है, जिससे मनुष्य का भौतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से कल्याणकारक उत्कर्ष होता है। यज्ञ में जो कुछ धन ,सामग्री, श्रम लगाया जाता है वह कभी निरर्थक नहीं जाता। एक प्रकार से वह देवताओं के बैंक में जमा हो जाता है और उचित अवसर पर संतोषजनक ब्याज समेत वापस मिल जाता है। पूर्व काल में यज्ञ के द्वारा मनोवांछित वर्षा होती थी। योद्धा लोग युद्ध में विजय श्री प्राप्त करते थे और योगी आत्म साक्षात्कार करते थे। इसलिए आज हर मनुष्य को यज्ञ से जुड़ने की आवश्यकता है। इस मौके पर मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यज्ञ का अर्थ- दान, एकता, उपासना से है। यज्ञ का वेदोक्त आयोजन शक्तिशाली मंत्रों का विधिवत् उच्चारण, विधिपूर्वक बनाए हुए कुंड, शास्त्रोक्त समिधाएं तथा सामग्रियां जब विधान पूर्वक हवन की जाती है तो उनका दिव्य प्रभाव विस्तृत आकाश मंडल में फैल जाता है। उसके प्रभाव के फलस्वरूप प्रजा के अंतःकरण में प्रेम, एकता, सहयोग, सद्भाव उदारता, ईमानदारी, संयम, सदाचार, आस्तिकता आदि सद्भावो एवं सद्दविचारों का स्वयमेव आविर्भाव होने लगता है। यज्ञ कर्म के बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद देकर विदाई किया गया। कार्यक्रम के सहयोग के रूप में प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल, युवा मंडल व दिया के सदस्यों का प्रमुख योगदान रहा।

advertisement
युवती का फांसी के फंदे लटकता मिला शव
शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
पुनीता सिंह खुशबू के आह्वान पर सैकड़ों महिलाओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन
जिला पंचायत गाजीपुर में हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच 71 करोड़ से ज्यादा के परियोजना का बजट पास
गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी जमानिया पुलिस के हत्थे चढ़ा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251114 WA0270
गाजीपुर

फखनपुरा में बाला साहेब के मजार पर उमड़ा जनसैलाब

Sonu sharma
Sonu sharma
November 14, 2025
रहस्यमय परिस्थितियों मिला विवाहिता का शव
बीएसए ने कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता परखी
स्वामी विवेकानन्द के विचारों से गूँजी ‘चेतना-प्रवाह’ की साहित्यिक संध्या
वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित हुई डाॅ० उरूज फात्मा और शीर्ष दीप
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?