समता पीजी कॉलेज में 10 दिवसीय नशा मुक्ति अभियान का समापन, युवाओं को दिलाई जागरूकता की शपथ

गाज़ीपुर। समता पी.जी. कॉलेज, सादात की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने 17 से 26 जून 2026 तक दस दिवसीय ‘नशा मुक्ति कार्यक्रम’ का आयोजन किया। यह अभियान ‘नशा मुक्त भारत अभियान: विकसित भारत की पहचान’ थीम पर केंद्रित था। यह अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक के निर्देशानुसार चलाया गया। महाविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बलवंत यादव के नेतृत्व में 17 जून को प्राचार्य के संबोधन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दस दिवसीय इस अभियान के दौरान कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें नशा मुक्ति शपथ, जागरूकता कार्यक्रम, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिताएं, साइकिल रैली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और हस्ताक्षर अभियान प्रमुख थे। इसी अवधि में अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस भी मनाया गया। 26 जून को कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा ने कहा कि नशा मुक्त और स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. जय प्रकाश नारायण यादव, श्री प्यारे लाल यादव, डॉ. अशोक कुशवाहा, सेवानिवृत्त कर्मचारी बालचंद यादव और राकेश सिंह, तथा डॉ. अभिषेक यादव, अरुण यादव नगीना सहित सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version