16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी आदित्य शर्मा गिरफ्तार

गाजीपुर। गाजीपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। करंडा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोचकपुर टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य शर्मा (20) पुत्र कमलेश शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम चोचकपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर का निवासी है, जबकि वर्तमान में बरहपुर, थाना नंदगंज में रह रहा था। पुलिस ने उसे रविवार सुबह करीब 07:13 बजे हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीते 29 अक्टूबर को 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना करंडा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर शेखर सेंगर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

आरोपी के विरुद्ध थाना करंडा में मु0अ0सं0-202/25 धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अखिलेश यादव, कांस्टेबल राकेश कुमार एवं कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version