पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी को नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

गाजीपुर/कासिमाबाद। भारतीय जनता पार्टी कासिमाबाद द्वितीय मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज तिवारी का निधन विगत दिनों दिनांक 1 दिसंबर 2025 को उनके आवास पर हुआ। भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल द्वारा महामंत्री पवन राय के सिऊरा स्थित कटरा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि धीरज जी पक्ष के पहाड़ थे और पार्टी की प्रति समर्पित कार्यकर्ता थे। ऐसे ही वक्ताओं के क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय ने कहा कि धीरज तिवारी के साथ उनकी बहुत सारी स्मृतियां जुड़ी हुई हैं धीरज जी कार्यकर्ताओं के लिए तथा संगठन के प्रति समर्पण का भाव रखते थे ऐसी परिस्थितियों में हम सभी उनके परिवारीजन के साथ हैं। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, जिला उपाध्यक्ष श्याम राज तिवारी, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख मरदह सीता सिंह, पूर्व जिला मंत्री धर्मेन्द्र राय, जिला महामंत्री किसान मोर्चा धनन्जय चौबे, चंद्रभान सिंह, श्याम बिहारी वर्मा, डॉ० अशोक राय, दिनेश राय, फैजान खान, रामायण गुप्ता, मोती बिंद, दीनानाथ ठाकुर, अरविंद प्रजापति, शिवजी गुप्ता, बृजभूषण सिंह सहित भाजपा कासिमाबाद द्वितीय मंडल के सभी पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर धीरज तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन कार्यक्रम संयोजक भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभांशु मिश्रा ने किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version