
गाजीपुर । जनपद में गंगा नदी का जलस्तर वर्तमान में खतरे के निशान के ऊपर है जो 63.105 मीटर है, और वर्तमान में जलस्तर 63.350 मीटर पर पहुंच गया है। यह लगातार 3 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है और तटवर्तीय सहमे हुए हैं।
गंगा नदी के जलस्तर की स्थिति
- वर्तमान जलस्तर: 63.350 मीटर
- खतरे का निशान: 63.105 मीटर
- बढ़ने की दर: 3 सेमी प्रति घंटे
पिछले वर्षों के उच्च जलस्तर
- 2021: 64.680 मीटर
- 2022: 64.390 मीटर
- 2023: 61.700 मीटर
- 2019: 64.530 मीटर
बाढ़ की स्थिति का मापदंड
- सामान्य जलस्तर: 59.906 मीटर
- निम्न स्तर: 62.100 मीटर (चेतावनी बिंदु)
- मध्य स्तर: 63.105 मीटर (खतरा बिंदु)
- उच्च स्तर: 65.220 मीटर (उच्च बाढ़ स्तर)
गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



