गाजीपुर में 317 दिव्यांगजनों को मिला सहायक उपकरणों का लाभ, 48 लाख की लागत से 1035 उपकरण वितरित

गाजीपुर: सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा से देश सेवा के प्रथम दिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ऑडिटोरियम सभागार, विकास भवन, गाजीपुर में 76 वें सामाजिक अधिकारिता शिविर का भव्य आयोजन किया गया। भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर तथा जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 317 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिसमें व्हील चेयर, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, ट्राई साइकिल, कान की मशीन, छड़ी, बैशाखी, कमोड चेयर, घुटने एवं कमर की बेल्ट आदि शामिल हैं। इसी क्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री शादी अनुदान योजना एवं कम्प्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत, विशिष्ट अतिथि विधायक जखनियां बेदी राम, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत सपना सिंह, समाजसेवी अभिनव सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अतिथि गण का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं ओडीओपी जूट वाल हैंगिंग देकर किया गया। इस दौरान माननीय जनप्रतिनिधिगण द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत अरविंद सिंह यादव, दीपक चौहान, राजेश, संतोष कुमार, संजय कुमार, रोशनी कुशवाहा पूजा, रीमा यादव, आकांक्षा गौतम सहित अन्य को टूलकिट वितरित किया गया। शादी अनुदान योजना अंतर्गत राजमोहन, रानी सहित अन्य को बीस हजार रुपए का चेक प्रमाण पत्र दिया गया। आकांक्षा तुलसी सहित अन्य को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। राज्यसभा सांसद डॉ० संगीता बलवंत ने कहा कि दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ना ही सशक्त भारत की पहचान है। केन्द्र सरकार दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित है। यह हर्ष का विषय है कि एलिम्को दिव्यांगजन हेतु सिर्फ सहायक उपकरण ही नहीं बनाती अपितु इसका वितरण भी देश प्रदेश में करती है। आज 317 दिव्यांगजन को 48 लाख रुपए की लागत से 1035 सहायक उपकरण वितरण किए गए हैं।उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर यह कार्य सम्मान ही नहीं समान अधिकारिता के क्षेत्र में भी बड़ा कदम है। इस दौरान उन्होंने सभी से आज शाम 7.00 बजे अपने घर में दीया जलाने की अपील भी की।  विधायक जखनियां बेदी राम ने कहा कि मोदी सरकार ने दिव्यांग शब्द देकर सम्मान दिया है और योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होने कहा कि  एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण वितरित किया जा रहे हैं यह निश्चय ही दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाएगी हमें इसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी ने दिव्यांग महिला वरिष्ठ जन को सशक्त बनाने हेतु यह कदम उठाया गया है जो सार्थक कदम है। समाजसेवी अभिनव सिन्हा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर यह पुनीत कार्य करने का अवसर मिला उन्होंने सभी दिव्यांगजन व लाभार्थियो को शुभकामनाएं दी। मैं आप सभी दिव्यांगजनों से कहना चाहता हूँ, आप अकेले नहीं हैं। पूरा देश, पूरी सरकार आपके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और वह विकसित भारत बिना आप सबकी भागीदारी के संभव नहीं है। आप सभी को, और विशेष रूप से आज जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री जी को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबका जीवन सुखमय हो, आप आत्मनिर्भर बनें, यही कामना है।प्रशासक, जिला अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती है तथा प्रधानमंत्री जी का भी जन्म दिवस है इस अवसर पर एलिम्को को  उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु धन्यवाद दिया तथा सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी। नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत का जो लक्ष्य रखा है उसे हमें पूरा करना है उन्होंने विकसित भारत के परिकल्पना पर विस्तार से जानकारी दीजिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने अपने सम्बोधन में कहा कि सेवा संकल्प अभियान दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। प्रथम दिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए आज 317 दिव्यांगजनों को उपकरण देकर उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि कैम्प लगाकर पात्रों का चिन्हांकन करें। एलिम्को के वरिष्ठ प्रबंधक विकास शर्मा ने बताया कि एलिम्को द्वारा जनपद में पूर्व में चिन्हांकन शिविर लगाकर पात्रों का चयन किया गया था। आज 76वे सामाजिक अधिकारिता शिविरों की श्रृंखला में गाजीपुर में यह वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगों को हॉल में ले जाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई थी तथा वॉलिंटियर्स तैनात किए गए थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश राय, एमएलसी प्रतिनिधि प्रदीप पाठक, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, संबंधित अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version