By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: 5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > 5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग
WhatsApp Image 2025 12 23 at 9.15.59 PM 1
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

avinash yadav
Last updated: December 23, 2025 9:20 pm
avinash yadav
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। जनपद के जमानियां क्षेत्र अंतर्गत सुहवल थाना क्षेत्र के कालूपुर गंगा तट पर मंगलवार को एक दुर्लभ प्रजाति की गंगा डॉल्फिन मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डॉल्फिन के शव को देखने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

advertisement

घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी जेएसपी वर्मा अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने गंगा से डॉल्फिन के शव को बाहर निकलवाकर उसे डिविजनल वन कार्यालय, गाजीपुर भिजवाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मृत डॉल्फिन का वजन लगभग 150 किलोग्राम, लंबाई करीब पांच फीट तथा अनुमानित आयु लगभग पांच वर्ष है।

advertisement

वन विभाग ने मृत डॉल्फिन को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। गंगा डॉल्फिन की मौत की सूचना से वन विभाग के उच्चाधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

advertisement

गंगा डॉल्फिन भारत सरकार द्वारा भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के अंतर्गत संरक्षित प्रजाति है और इसे राष्ट्रीय जलीय जीव का दर्जा प्राप्त है। स्थानीय भाषा में इसे ‘जलपरी’ भी कहा जाता है। गंगा नदी में डॉल्फिन की बढ़ती संख्या को मिशन क्लीन गंगा की सफलता का प्रमुख संकेत माना जाता है।

डॉल्फिन नदी में लगभग 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती है और करीब 20 फीट ऊंची छलांग लगाने में सक्षम होती है। इसकी औसत आयु लगभग 28 वर्ष मानी जाती है। डॉल्फिन की कई प्रजातियां पाई जाती हैं और यह एक आंख खोलकर सोती है। सोते समय इसका मस्तिष्क आंशिक रूप से ही विश्राम करता है।

मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह यादव, रविकांत, सत्येंद्र गुप्ता, अरविंद यादव, अजीत राय, सैमुद्दीन सहित वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2025 12 23 at 9.15.59 PM 1
5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग 5
WhatsApp Image 2025 12 23 at 9.15.59 PM
5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग 6
WhatsApp Image 2025 12 23 at 9.15.58 PM
5 फीट लंबी, 150 किलो वजनी गंगा डॉल्फिन की मौत, जांच में जुटा वन विभाग 7
मालगाड़ी ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत
बी० एड० प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में दूसरे दिन 13 नकलची पकड़े गए
गाजीपुर में “धरती माता बचाओ अभियान” के तहत उर्वरक संतुलन व कृषक जागरूकता पर जोर
6 लाख की अवैध शराब के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्करों को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
फर्जी नंबर ट्रक से साढ़े पांच लाख की अवैध शराब तस्कर को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

CBI केस में केजरीवाल की जमानत पर सुनवाई आज

Shakti
Shakti
September 5, 2024
सिद्धपीठ हथियाराम के 25वें ब्रह्मलीन महंत महामंडलेश्वर स्वामी बालकृष्ण यति जी महाराज का आविर्भाव दिवस  धूमधाम मनाया गया
महामृत्युजंय यज्ञ से जीव के आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है – जगतगुरू शंकराचार्य अनंन्तानंन्द जी
टोल प्लाजा पर अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, अधिवक्ता समाज में उबाल
पुरानी रंजिश को लेकर बसनियां चट्टी पर फिर तड़तड़ाई गोलियों से फैली दहशत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?