By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: “योगी का सख्त संदेश: बेटियों पर बुरी नजर डाली तो चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे”
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > उत्तर प्रदेश > “योगी का सख्त संदेश: बेटियों पर बुरी नजर डाली तो चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे”
उत्तर प्रदेश

“योगी का सख्त संदेश: बेटियों पर बुरी नजर डाली तो चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे”

avinash yadav
Last updated: September 7, 2024 3:03 pm
avinash yadav
Published: September 7, 2024
Share
SHARE

योगी ने कहा कि राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उनका चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे।

advertisement

उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मनचलों को चेतावनी देते हुये कहा कि किसी ने भी बेटी पर गंदी नजर डाली तो वह अपने पैरों पर नहीं चल सकेगा। राह चलती बेटी पर हाथ डालने का प्रयास किया तो उसके हाथ अलग होंगे, पैर अलग होंगे। बेटियों पर बुरी नजर डालने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे। उनका चौराहों पर जुलूस निकलवाएंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को सुरक्षा और सम्मान और प्रदान करने को कटिबद्ध है। अपराधियों को किसी भी रूप में बख्शेगें नहीं। सीएम योगी प्रयागराज में मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर फूलपुर स्थित इफको में आयोजित स्वामी विवेकानंनद युवा सशक्तीकरण रोजगार एवं ऋण वितरण मेला में लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।योगी ने करीब 650 करोड़ रूपए की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। रोजगार मेले में करीब 90 कंपनियां आई थी। उन्होने10 हजार छात्र-छात्राओं को लैपटाप एवं स्मार्ट फोन का भी वितरण किया। योगी ने मंच से कुछ छात्र और छात्राओं को अपने हाथ से लैपटॉप और समार्ट फोन दिया। उन्होंने कहा कि हर बेटी को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का दायित्व है। हर व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य सरकार करेगी।योगी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि माफिया अगर सिर उठाने का काम करेगा तो उसे मिट्टी में मिलाने का काम करेंगे। यही कहने के लिए आया हूं कि जो बड़ी बड़ी घोषणा कर रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो माफिया के सामने कभी नाक रगड़ते थे। दंगाइयों के सामने नाक रगड़ते थे।अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए हम्मित चाहिए। ये दंगाइयों और माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाले क्या बुलडोजर चलाएंगे। इन्हें बुलडोजर देखते ही हार्ट अटैक आ जाएगा। योगी ने कहा कि हमने पहले भी लोगों से कहा था कि अपराध और अपराधियों को बख्शेंगे नहीं। जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेंगे। हम सुरक्षा और सम्मान सबको देंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हीं माफियाओं ने राजू पाल की हत्या की थी। राजू पाल एक गरीब परिवार से थे। विधायक बने थे। लेकिन, किस निर्ममता के साथ उनकी हत्या हो गई थी। उस समय इन्हें याद नहीं आ रहा था। इन्हें अपनी कुर्सी की चिंता थी। राजू पाल जैसे गरीब मारे जाते हैं। उमेश पाल जैसे लोग मारे जाते हैं। ये जो जाति-जाति के नाम पर लड़ाने वाले लोग हैं। आज जो तमाम प्रकार की बात कर रहे हैं। तमाम प्रकार की घोषणा कर अपने मनबढ़ई में करने का फिर से दुस्साहस कर रहे हैं। ये वही लोग हैं, जो टीपू सुल्तान बनने का ख्वाब फिर से देख रहे हैं। यही टीपू थे जो माफिया के सामने नाक रगड़कर आपके सामने पहचान का संकट खड़ा करते थे। इन माफियाओं को गले का हार बनाकर रखते थे।योगी ने कहा हमारी सरकार में दंगे नहीं हुए हैं। पहले महीनों-महीनों तक दंगे होते थे। हमारी सरकार में साढ़े सात सालों में कोई दंगा हुआ है। पहले बड़े-बड़े दंगे होते थे। अब कोई दंगा कर पाएगा क्या। दंगे करने की कीमत क्या होती है, जब उनके पोस्टर लगे, सात पीढ़ियों तक वसूली की जाएगी। अब दंगाई दंगा करना भूल गए हैं। ये माफिया समाज के कोढ़ हैं। जब तक आप इन्हें निकालकर बाहर नहीं करेंगे, तब तक ये लोग वर्तमान और भवष्यि दोनों खराब करने का काम करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों के साथ जो खिलवाड़ करेगा। उसे जेल भिजवा देंगे। हमने प्रयागराज में माफिया की जमीन को कब्जा मुक्त करा गरीबों के लिए आवास बनवाए हैं। हम समाज के अलग-अलग तबके के लिए सुविधा उपलब्ध कराएंगे। कार्य करने का एक जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा अच्छा काम करते हैं तो व्यक्ति को सम्मान मिलता है। हमारे शहर- जनपद का नाम रोशन होता है। नई पहचान मिलती है।

advertisement

advertisement
UP बोर्ड परीक्षा में बड़ा नकल कांड: प्रिंसिपल के घर से 14 लोग गिरफ्तार, 20 उत्तर पुस्तिकाएं बरामद
मुहम्मदाबाद में देर रात रेल हादसा, 37 वर्षीय व्यक्ति की गई जान
लखनऊ: विश्व हिंदू रक्षा परिषद प्रमुख गोपाल राय का दावा—अल फलाह विश्वविद्यालय की जगह ‘पांडव वेद विद्यापीठ’ बनाने का सुझाव
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, दूसरी शादी करते पकड़ा गया आरोपी सिपाही
दिल्ली की हवा पर संसद में गरजे अफजल अंसारी, सरकार को बताया गैर-जिम्मेदार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित

avinash yadav
avinash yadav
September 29, 2024
जगतगुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने बताया – भक्ति ही ज्ञान और वैराग्य की जननी
गाजीपुर: श्री राम आधार इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह और युवा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
बोर्ड परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा में 7 छात्राएं व एक मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा देते पकड़े गए- DIOS
वेलफेयर क्लब द्वारा चित्रकला निबंध प्रतियोगिता 17 नवंबर को
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?