
गाजीपुर । सादात मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के भव्य गुम्बद और समाधि निर्माण की गुरुवार को आधारशिला रखी गई। इसके लिए विद्वान ब्राह्मण अशोक चौबे के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने बकायदे पूजन अर्चन किया। पूजा के दौरान महंत आनंद पुरी थानापति महाराज, महंत साध्वी सेजल पुरी महाराज, महंत अष्ट कौशल पुरी, मुख्य यजमान सुभाष जायसवाल, पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, सोमेश यादव, जितेन्द्र गुप्ता, जगजीवन प्रसाद, रामधनी शर्मा, साधु यादव, रवि जायसवाल, मनीष गुप्ता टिंकू, राजेश गुप्ता, शारदा जायसवाल मखंचू, अशरफ अली, पवन जायसवाल, भोला गुप्ता, महेन्द्र, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद, अर्जुन, शिवचंद यादव सहित काफी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। इस बाबत पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि इस प्राचीन शिव मंदिर पर अब तक गुम्बद नहीं बना था, जिसका निर्माण नगरवासियों के सहयोग से किया जाएगा। लाखों रुपए की लागत से इसे काफी भव्य और आकर्षक बनाया जाएगा। मान्यता है कि भगवान शिव के इस मंदिर में सच्चे हृदय से पूजा अर्चना करने वालों की मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती है।