

गाजीपुर । सादात जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर के प्राचार्य कोमल यादव साठ वर्ष की उम्र पूरा करने के बाद सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए । उन्होंने अपना चार्ज जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह को दिया। श्रीं यादव यहां दूसरी बार प्राचार्य बनकर आए थे। इससे पूर्व वे मिर्जापुर में जेडी, प्रयागराज में डीआईओएस, डायट सिद्धार्थनगर में प्राचार्य के पद पर रह चुके हैं। इस अवसर पर स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत कम समय में मैंने डायट को बेहतर बनाने की कोशिश की है। डायट के हर कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाकर प्रदेश स्तर पर इसकी पहचान बनाई है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व जेडी चन्द्रजीत यादव ने उसको एक योग्य प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके कार्यशैली की प्रसंशा की । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर स्टाफ के शिक्षकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। स्टाफ की तरफ से वरिष्ठ प्रवक्ता अभय कुमार चन्द्रा, हरिओम यादव, शिवकुमार पांडे, सर्वेश राय, आलोक तिवारी, बृजेश कुमार, राजेश यादव , राजवंत सिंह, आलोक कुमार, डॉक्टर शाजिया रशीदी, डॉक्टर मंजर कमाल, अंकिता सिंह, रमेश यादव सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।



