By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: संदिग्ध परिस्थितियों मे गोली लगने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > संदिग्ध परिस्थितियों मे गोली लगने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
goli
गाजीपुर

संदिग्ध परिस्थितियों मे गोली लगने से युवक की मौत, मचा हड़कंप

Sonu sharma
Last updated: November 22, 2025 8:14 pm
Sonu sharma
Published: November 22, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक भी युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई गली की आवाज सुनते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई तथा आनन फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने खून से लतपथ युवक को देखकर इस घटना के बाद तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंचकर कोतवाल आरएस नगर ने घटना के संबंध में जानकारी लिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार घर के बाहर काम कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। गोली उसके सीने में लगी और वह वहीं मौके पर लुढ़क गया। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों की मदद से खून से लथपथ युवक को सीएएचसी मुहम्मदाबाद लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव की है। गांव निवासी 21 वर्षीय निरुपम यादव पुत्र रामकृपाल यादव अग्निवीर परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण कर चुका था और अब उसे ज्वाइनिंग करने की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए नगर स्थित चेतक एकेडमी से जाता था और शाम को वापस घर लौट आता था। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे उसके घर के पास गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि निरुपम जमीन पर गिरा हुआ है और उसका पूरा शरीर खून से सराबोर है। लोगों को समझने में देर नहीं लगी कि उसे गोली लग गई है। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी पर लाया गया, जहां डाक्टरों ने शाररिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना के सम्बंध में पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि युवक की किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव के कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पारिवारिक विवाद में गोली चली थी। हालांकि सच्चाई जो भी हो, लेकिन पुलिस को संदेह तब हुआ जब परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। हालांकि परिजनों ने अपने बयान में बताया कि तीन संदिग्ध नकाबपोश युवक आये और निरुपम को गोली मारकर फरार हो गये। ऐसे में परिवार के लोगों ने जब पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया तो पुलिस को घ्घटना की कहानी पर संदेह हुआ। काफी दबाव बनाने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। इस सम्बंध में एसएचओ मुहम्मदाबाद रामसजन नागर ने बताया कि मामला संदिग्ध है। घटना से जुड़े कई पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। युवक को गोली मारी गई है या फिर किसी नुकीले वस्तु से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा गया है इसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के मौत की प्रकृति के बारे में पता चल जायेगा। पुलिस तेजी से जांच कर रही है। जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया जाएगा।

advertisement
उत्तर प्रदेश क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना
मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में विशेष पर्चा काउंटर का हुआ उद्घाटन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने मां सरस्वती का किये पूजन अर्चन
उसिया गांव में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट मामले में की बड़ी कार्रवाई,लाइनमैन, स्टेशन ऑफिसर बर्खास्त
दहेज की बलि चढ़ी प्रीति, पत्नी की हत्या में पति को 13 साल की सजा, साढ़े 3 हजार का जुर्माना
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260302 WA0352
गाजीपुर

ऋण मोचन हनुमान मंदिर के स्थापना समारोह पर हुआ भंडारे का भव्य आयोजन

Sonu sharma
Sonu sharma
March 2, 2026
सचिवालय के बाहर सोते समय अधेड़ की कनपटी गोली,चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव – इलाके में सनसनी
व्यवस्थाओ से खिन्न नौ वार्डो के सभासदों ने चेयरमैन ईंओ के खिलाफ खोला मोर्चा
अयोध्या को सीएम योगी की 1004 करोड़ की सौगात, 83 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 921 करोड़ का शिलान्यास
पति पर अवैध संबंध और मारपीट का आरोप, विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई FIR
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?