By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.06.36 PM 1
गाजीपुर

दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Avinash
Last updated: January 2, 2026 7:22 pm
Avinash
Published: January 2, 2026
Share
SHARE

जखनिया/गाजीपुर। जखनिया विकासखंड की ग्राम सभा सेमउर में शुक्रवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर आंख को नम कर दिया। ग्राम प्रधान अजीत सिंह ने अपने छोटे भाई, सड़क हादसे में दिवंगत शशि सिंह की स्मृति में गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.06.36 PM 1
दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल 14

बीते दिनों शशि सिंह की एक सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी। वे हर वर्ष शीत ऋतु के आगमन पर अपने गांव के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया करते थे। इसी सेवा भावना के तहत वे इस वर्ष भी कंबल खरीदने खलीलाबाद गए थे, लेकिन लौटते समय आजमगढ़ में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनका निधन हो गया।

advertisement

कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान अजीत सिंह भावुक हो उठे। उन्होंने कहा,
“मेरा छोटा भाई शशि सिंह इस सेवा कार्य के लिए पूरे मन से समर्पित रहता था। उसकी अधूरी इच्छा को पूरा करना ही मेरे लिए और पूरे गांव के लिए उसकी सच्ची श्रद्धांजलि है।”

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 02 at 7.06.36 PM 2
दिवंगत शशि सिंह की अधूरी सेवा को भाई अजीत सिंह ने किया पूरा, 500 जरूरतमंदों को बांटे कंबल 15

शशि सिंह की तेरहवीं के कुछ ही दिनों बाद आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 500 गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत के भाव दिखे, वहीं उनकी आंखों में दिवंगत शशि सिंह के लिए मौन आशीर्वाद और कृतज्ञता भी झलक रही थी।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजीत सिंह के साथ स्वर्गीय शशि सिंह के पुत्र हर्ष सिंह, छोटे भाई सुजीत सिंह, अमन सिंह, पूर्व प्रधान बालचंद कुशवाहा, जनार्दन, विनय सिंह, रमेश सिंह फौजदार, मास्टर पिंटू सिंह, बघेलू, पातीराम, शिवराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि सेवा, संवेदना और मानवता की भावना कभी मृत्यु के साथ समाप्त नहीं होती, बल्कि अपनों के माध्यम से आगे बढ़ती रहती है।

अपराध निरोधक कमेटी के द्वारा जिला कारागार में कैदियों को कम्बल वितरित किया गया
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में अनीता यादव को मिला प्रदेश में नौवां स्थान, परिजन सहित कालेज परिवार के लोग गदगद
ददरी गंगा घाट पर दोस्तो के साथ स्नान के दौरान बिहार का युवक रोबिन गौतम डूबा, 3 घन्टे से तलाश जारी
गाजीपुर में छात्र की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव
वेलफेयर क्लब बौद्धिक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251119 WA0327
गाजीपुर

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य हुआ आयोजन

Sonu sharma
Sonu sharma
November 19, 2025
श्री महादेव फ़ीलिंग स्टेशन का हुआ भव्य उद्घाटन
गाजीपुर: सकलेनाबाद में दर्दनाक हादसा रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
सादात में लापता युवा सर्राफ तीसरे दिन लौटा घर, परिजनों में खुशी का माहौल
रेप पीड़िता के परिवार को मिला समिति के द्वारा निशुल्क विधिक सहायता, अपचारी की जमानत याचिका निरस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?