गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर में 23 जनवरी बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विद्या की देवी मां सरस्वती का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने पूजन कर हवन किया। जिसमें विद्यालय के समस्त दिव्यांग बच्चों के साथ समस्त कर्मचारीगण मिलकर हवन किया। साथ ही होली के शुभारंभ की शुरुआत में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के राजेश कुमार और अशोक कुमार यादव होली गीत और देवी गीत गा कर सभी को भावविभोर कर दिया। तत्पश्चात नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। रागिनी सिंह ने नेता जी के देश भक्ति पर प्रकाश डाला। अजीत कुमार गुप्ता ने नेता जी के चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। अन्त से प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में सुमित्रा सिंह , नाजिया बेगम, प्रभु नाथ, प्रभात सिंह, राजेश कुमार, अफजाल खान, के साथ शहर के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।



