By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
    मृतक सुरेंद्र कश्यप की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
    “मैं मर जाऊंगा तो बिल माफ हो जाएगा…” बिजली विभाग के दबाव से टूटा पान विक्रेता, सुसाइड नोट छोड़ दी जान
    June 16, 2026
    अब यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेने रेलवे बैठक में उठी जोरदार मांग।
    यूसुफपुर स्टेशन पर रुकेंगी बड़ी ट्रेनें? अफजाल अंसारी ने रेलवे GM से की बड़ी मांग
    June 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में जाम की समस्या पर डीआईजी वाराणसी का संज्ञान, व्यापार मंडल के साथ होगी संयुक्त बैठक
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में जाम की समस्या पर डीआईजी वाराणसी का संज्ञान, व्यापार मंडल के साथ होगी संयुक्त बैठक
IMG 20260701 WA0017
गाजीपुर

गाजीपुर में जाम की समस्या पर डीआईजी वाराणसी का संज्ञान, व्यापार मंडल के साथ होगी संयुक्त बैठक

Sonu sharma
Last updated: July 1, 2026 5:04 pm
Sonu sharma
Published: July 1, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। जनपद में दिन-प्रतिदिन विकराल होती यातायात एवं जाम की समस्या को लेकर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक अनीस अहमद ने सोमवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), वाराणसी परिक्षेत्र से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने डीआईजी को गाजीपुर की जाम समस्या से विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए एक विस्तृत ज्ञापन भी सौंपा।अनीस अहमद ने डीआईजी को बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों एवं पुल क्षेत्र में प्रतिदिन भीषण जाम लगता है। इसके कारण व्यापारी, विद्यार्थी, अभिभावक, बैंक उपभोक्ता, मरीज, कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारी तथा आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जाम की वजह से व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं और आपातकालीन सेवाओं के संचालन में भी बाधाएँ आ रही हैं। डीआईजी महोदय ने समस्या की गंभीरता को स्वीकार करते हुए तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही क्षेत्राधिकारी (यातायात), क्षेत्राधिकारी (नगर), क्षेत्राधिकारी सदर, यातायात निरीक्षक, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गाजीपुर तथा भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में नगर के प्रमुख जाम स्थलों, पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण नियंत्रण, विद्यालय एवं कार्यालय समय के ट्रैफिक प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर प्रभावी एवं स्थायी कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस अवसर पर अनीस अहमद ने कहा कि भारतीय आदर्श व्यापार मंडल सदैव प्रशासन का सहयोगी रहा है। संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित एवं व्यापारी हित में स्थायी समाधान के लिए रचनात्मक सहयोग प्रदान करना है।भारतीय आदर्श व्यापार मंडल ने डीआईजी द्वारा तत्काल सकारात्मक पहल करने के लिए आभार व्यक्त किया। संगठन ने विश्वास जताया कि प्रशासन एवं व्यापारी समाज के आपसी समन्वय से गाजीपुर की यातायात एवं जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

advertisement

advertisement
गाजीपुर: पोस्ता घाट पर गंगा में डूबे तीन किशोरों में से तीसरे का शव भी हुआ बरामद
घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी अब केवल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से सीधे उपभोक्ताओं के घर पर होगी – डीएम
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से मोटरसाइकिल चोरी, सुरक्षा पर सवाल
चिप्पी नहीं, स्थायी समाधान चाहिए, समस्याओं पर जारी रहेगा पोल खोल अभियान – अभिनव सिंह
बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों ने पावर हाउस पर जड़ा ताला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250926 WA0295
गाजीपुर

डीएम,एसपी ने मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थानो का स्थलीय निरीक्षण  कर लिया जायजा

Sonu sharma
Sonu sharma
September 26, 2025
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 134वीं जयंती
सादात के कनेरी में निकली कलश यात्रा से हुआ शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आगाज
लापता मजदूर का छठवें दिन मिला पोखरे में शव
कोविड-19 महामारी से मृतक अभिभावकों के बच्चों को 4000 प्रतिमाह
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?