By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा
IMG 20261003 232228 scaled
गाजीपुर

गाजीपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

Sonu sharma
Last updated: October 3, 2026 11:28 pm
Sonu sharma
Published: October 3, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। मेरा युवा भारत, गाजीपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रद्धा, उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को प्रस्तुत किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं साक्षरता पर आधारित नाट्यमंचन भी प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से समाज को जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी सरोज कुमार राय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपने जीवन का आधार बनाकर देश को स्वतंत्रता के मार्ग पर आगे बढ़ाया, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने चरित्र का निर्माण करना चाहिए। स्वच्छता, शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक सेवा को जीवन का हिस्सा बनाकर ही हम एक सशक्त और जागरूक समाज बना सकते है। मेरा युवा भारत, गाजीपुर के जिला युवा अधिकारी आदर्श ने कहा कि गांधी जयंती हमें सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और आत्म अनुशासन का संदेश देती है, जबकि शास्त्री जयंती सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि मेरा युवा भारत का प्रयास है कि जनपद के युवाओं को रचनात्मक, सामाजिक एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ा जाए। प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को मंच देने के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने तथा शिक्षा एवं जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन त्याग, तपस्या, सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर विश्व को नई राह दिखाई, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि महानता पद या संपत्ति।षों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम को स्थान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही आने वाले भारत के निर्माता हैं। मेरा युवा भारत, गाजीपुर के पूर्व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन स्वयं एक खुली पुस्तक की तरह है, जिसमें सत्य, अहिंसा, आत्मसंयम और सेवा के अनेक अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने यह सिद्ध किया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक शक्ति के बल पर बड़े से बड़े परिवर्तन की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि साधारण जीवन से देश के सर्वाेच्च राजनीतिक पद तक पहुंचने के बावजूद शास्त्री जी ने अपनी सादगी और विनम्रता को कभी नहीं छोड़ा। उनका जीवन युवाओं को ईमानदारी, परिश्रम, अनुशासन और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जयंती की वास्तविक सार्थकता तभी होगी जब हम उनके विचारों को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। स्वच्छता और साक्षरता दोनों ही सामाजिक परिवर्तन के महत्वपूर्ण आधार हैं। विद्यालय के प्रबंधक आदित्य कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को सामने लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं एवं नाट्यमंचन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ महान राष्ट्रनायकों के जीवन मूल्यों को समझने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना नहीं, बल्कि उन्हें संस्कारवान, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। निबंध प्रतियोगिता में मैथिली ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय तथा सत्यम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी वर्मा ने प्रथम तथा प्रिंसी ने द्वितीय स्थान तथा मुजम्मिल ने तृतीय स्थानप्राप्त किया भाषण प्रतियोगिता में आशीष वर्मा ने प्रथम, सुहाना ने द्वितीय तथा आफरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता एवं साक्षरता विषय पर प्रस्तुत नाट्यमंचन ने उपस्थित लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। नाट्य प्रस्तुति में अनन्य,निधि पांडे, सुहाना, मंजिली, खुशी, माही, सुनैना एवं अनुराधा ने प्रभावी भूमिका निभाई। विद्यार्थियों के अभिनय और प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने प्रभावी ढंग से किया। उन्होंने गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को क्रमबद्ध रूप से आगे बढ़ाया। अंत में प्रवक्ता शैलेश कुमार ओझा ने सभी अतिथियों, विद्यालय परिवार, प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रांशु कुमार प्रवक्ता, उजाला श्रीवास्तव,  आंचल वर्मा भी तथा मनिहारी की एन वाई बी सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता एवं विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रनायकों के आदर्शों को आत्मसात करने तथा स्वच्छ, शिक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।

advertisement
अहंकार और ईर्ष्या ईश्वर प्राप्ति एवं सुख शांति एवं समृद्धि में सबसे बड़ी बाधा – जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी
गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों का दर्द: 11 गांवों के सचिव निलंबित होंगे, पानी की होगी जांच
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक, आरआरसी सेंटर व सामुदायिक शौचालयों के संचालन पर जोर
होटलों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
शेरपुर में नवनिर्मित भव्य दुर्गा मंदिर पर मेले का आयोजन सम्पन्न
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
InShot 20260628 175036780
गाजीपुर

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गंगा में नहाते समय किशोर की डूबकर मौत

Sonu sharma
Sonu sharma
June 28, 2026
गाजीपुर में मिलावटखोरी पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया के 3 और घी का 1 नमूना लिया
गाजीपुर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री का समय बदला
विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर विद्यार्थी परिषद ने बांटे गर्म कपड़े
गाजीपुर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?