गाजीपुर। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में टाटा टक्नोलॉजीज के सहयोग से संचालित एस0सी0 वी0टी0 व्यवसायों के अंर्तगत रिक्त सीटों में प्रवेश में वर्चुअल एनालाइसिस एण्ड डिजाइनरए मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस कन्ट्रोल एण्ड आटोमेशन, इन्टस्ट्रियल रोबोटिक एण्ड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग टेक्निशियन, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग टेक्निशियन-3डी प्रिन्टिग, स्विंइग टेक्नोलॉजी-, तथा नव संचालित संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,जहुराबाद, गाजीपुर में संचालित एस0सी0 वी0टी0 व्यवसायों के अंर्तगत रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु आर0ए0 सी0,मशीनिष्ट,वेल्डर, मेंWalk-i n के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। जिसकी अन्तिम तिथि जनहित में बढ़ाते हुये 15.11. 2026 तक निर्धारित है। नये इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश पाने के लिए पूर्व में दिये गये लिंक पर आवेदन कर अपना प्रवेश ले सकतेेें हैं साथ ही पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थी भी संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैैं।



