गाजीपुर। जनपद के गंगौली-कासिमाबाद क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ के अवसर पर सामाजिक सेवा की सराहनीय पहल देखने को मिली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहल सेवा समिति के संस्थापक अमित प्रताप कुशवाहा ने छठ व्रती महिलाओं के सम्मान और सहयोग के उद्देश्य से 800 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।15 और 16 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में साड़ियां पाकर छठ व्रती महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल के माध्यम से व्रती महिलाओं के प्रति सम्मान और सहयोग का भाव प्रदर्शित किया गया।
अमित प्रताप कुशवाहा की इस पहल ने सामाजिक सेवा और जनसहयोग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर सामने रखा। छठ जैसे पावन पर्व पर व्रती महिलाओं को साड़ी भेंट करना केवल उपहार देना नहीं, बल्कि उनके प्रति सम्मान, अपनत्व और सहयोग व्यक्त करने का एक प्रयास है।पहल सेवा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की जा रही इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस आयोजन के माध्यम से अमित प्रताप कुशवाहा ने पर्व की खुशियां साझा करने के साथ ही समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया



