भाँवरकोल (गाजीपुर)। विकास खण्ड भाँवरकोल में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह के प्रथम आगमन पर विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान शिक्षकों ने बुके भेंटकर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भाँवरकोल शिक्षा क्षेत्र में शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालयों की व्यवस्था, शिक्षक हितों तथा विभागीय कार्यों को नई गति मिलेगी। साथ ही शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सामूहिक सहयोग से शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।इस मौके पर शिक्षामित्र संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश यादव, अटेवा अध्यक्ष मु. आलिम हुसैन, शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय, टीएससीटी अध्यक्ष त्रिपुरारी यादव, एसआरजी रितेश सिंह, एआरपी नीरज राय, अशफाक अहमद, नसीम अंसारी सहित बीआरसी कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन एआरपी अमित राय ने किया। इस अवसर पर सलाहुद्दीन, अम्बिका राम, रत्नाकर द्विवेदी, दीनबन्धु राय, अजहर अली, चन्द्रमोहन पाण्डेय, तुलसी प्रसाद, अजय राय, दिनेश यादव, शशिभूषण, रमाशंकर, प्रीतुरंजन, कश्यप राय, हिमांशु, आलोक, नसीम, मुनेन्द्र, अरुण, धर्मेन्द्र, रामानन्द सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।



