गाजीपुर में प्रेम प्रसंग बना हंगामे की वजह, शादी की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ी युवती

गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती प्रेम विवाह की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती का कहना था कि जब तक उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं कराई जाएगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। करीब डेढ़ घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद पुलिस और परिवार के लोगों ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हाल के दिनों में प्रेम संबंधों को लेकर इस तरह के विरोध और ऊंचे टावर या पानी की टंकी पर चढ़ने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version