जंगीपुर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जंगीपुर पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विक्रम चौधरी (32) पुत्र रामकृत राम, निवासी वार्ड नंबर-1 गजनफर नगर, कस्बा जंगीपुर है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मु0अ0सं0 233/25, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3(1)R, 3(1)s, 3(2)va एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वारंट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम: थानाध्यक्ष जंगीपुर मय हमराह।


