गाजीपुर, । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोटर, एक स्टेबलाइजर और दो मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने नशोपुर ग्राम से मु0अ0सं0 348/2026, धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषि गुप्ता (19 वर्ष), पुत्र रणजीत गुप्ता, निवासी नसिरुद्दीनपुर, चन्दन कुशवाहा (35 वर्ष), पुत्र सुभाष कुशवाहा, निवासी हब्बीपुर तथा छोटेराम (25 वर्ष), पुत्र राजमुनी राम, निवासी खेताबपुर, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने के कारण मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी:01 मोटर01 स्टेबलाइजर02 मोटरसाइकिलगिरफ्तारी करने वाली टीम: उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार उपाध्याय मय हमराह, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर।


