समता पीजी कॉलेज में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन, छात्र-छात्राओं को दी गई अहम जानकारी

गाज़ीपुर। समता पीजी कॉलेज सादात में उच्च शिक्षा प्रयागराज के निदेशक के निर्देश के क्रम में ‘प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों को महाविद्यालय में प्रवेश संबंधी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया गया था। इस ‘प्रवेश उत्सव’ के माध्यम से प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न पाठ्यक्रमों और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं से भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ छात्र- छात्राओं, अध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और प्राचार्य प्रोफेसर पीयूष वर्मा ने सक्रिय रूप से सहभागिता निभाया। उन्होंने आगामी सत्र के लिए महाविद्यालय की संक्षिप्त रूपरेखा भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, डॉ. जेपीएन यादव, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. जेपी यादव, डॉ. शिवाजी, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. नीलम पांडेय, अरुण यादव, नगीना यादव सहित महाविद्यालय परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे। प्राचार्य प्रोफेसर पीयूष वर्मा ने 15 किलोमीटर के दायरे में आने वाले इंटर कॉलेजों में जागरूकता फैलाने के लिए तीन टीमों का गठन किया और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कालेज के प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह ने भी इस पहल में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version