अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने का आरोप, गाजीपुर में समाजवादी अधिवक्ता सभा ने SP को सौंपा ज्ञापन

गाज़ीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि को कथित रूप से धूमिल करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचना पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर समाजवादी अधिवक्ता सभा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष धर्मचंद यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और तथ्यहीन सामग्री पोस्ट कर अखिलेश यादव की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने तथा सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अधिवक्ता सभा पदाधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री के माध्यम से किसी की सार्वजनिक छवि प्रभावित करने के प्रयासों पर प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मामले में शीघ्र कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा जताई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version