बंगाल दौरे पर अखिलेश को लेकर राजभर का बड़ा हमला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं, लेकिन अखिलेश यादव बंगाल नहीं पहुंचे। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव मैदान में उतरकर रैलियां और रोड शो करने के बजाय सोशल मीडिया तक सीमित रहते हैं। उनका कहना था कि अब बंगाल दौरे के जरिए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की जा रही है।मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनावी हार की स्थिति में पहले से ही ईवीएम का मुद्दा उठाने की जमीन तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब जनता पहले से ज्यादा जागरूक है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता ही करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version