टूटते रिश्तों को बचाने की पहल, गाजीपुर में 3 दंपतियों की हुई सुलह

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी मतभेद के चलते अलग रह रहे तीन दंपतियों के बीच मध्यस्थता कराकर उन्हें राजी-खुशी साथ विदा कराया। दोनों पक्षों ने बिना किसी दबाव के आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई।पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में 20 सितंबर को परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी विवाद से संबंधित 32 प्रकरणों की सुनवाई की गई। इनमें तीन विवादित मामलों में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर मध्यस्थता के माध्यम से समझौता कराया गया।इसके अलावा छह प्रकरणों में कुशलता के बाद, नौ में विधिक सुझाव देते हुए तथा छह प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित न होने के कारण पत्रावली बंद की गई। शेष मामलों में मध्यस्थता न होने पर अगली तिथि निर्धारित की गई।इस कार्रवाई में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्रा, वीरेंद्र नाथ राम, कमरुद्दीन, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा, महिला आरक्षी सोनाली, सविता, संध्या, अभिलाषा तथा आरक्षी शिव शंकर यादव आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version