गाजीपुर। प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने सूचित किया है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर / राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सैदपुर गाजीपुर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहूराबाद गाजीपुर में प्रवेश सत्र 2026 में अभ्यर्थियों के प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन प्रक्रिया 11.07.2026 से 04.08.2026 तक था जिसे राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद, उ०प्र० लखनऊ द्वारा अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए आन लाईन आवेदन प्रक्रिया / पंजीकरण एवं विकल्प परिवर्तन (संस्थान/व्यवसाय) हेतु तिथि बढ़ाकर दिनांक 15.08.2026 को रात्रि 12.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी पूर्व प्रकाशित लिंक http//www.scvtup.in पर अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन शुल्क सामान्य / पिछड़ा वर्ग- रू0 300/- तथा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 250/- एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों हेतु मात्र रू0-100/- निर्धारित है।

