गाजीपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के विरोध में गाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका और अपना आक्रोश जताया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय राजनीति की गरिमा के खिलाफ है। विरोध प्रदर्शन के बाद डीएम गाजीपुर कार्यालय में मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपतिवको संबोधित पत्रक में जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जो दलित है, उन पर की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। जब-जब लोकतंत्र पर हमला होगा, कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदर्शन में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

