By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: गाजीपुर के बीकापुर स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी रहे मौजूद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > गाजीपुर के बीकापुर स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी रहे मौजूद
IMG 20260411 WA0031
गाजीपुर

गाजीपुर के बीकापुर स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य आयोजन, डीएम-एसपी रहे मौजूद

Avinash
Last updated: April 11, 2026 6:43 pm
Avinash
Published: April 11, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय, बीकापुर (सदर) में “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक ईरजराजा एवं मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात “स्कूल चलो अभियान” के तहत बच्चों के नामांकन (Enrollment ) की औपचारिक शुरुआत की गई। अधिकारियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर एवं पाठ्य सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय में स्थापित एस्ट्रो लैब (AstroLab ) का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के उपरांत अधिकारियों ने दूरबीन (Telescope ) के माध्यम से आकाशीय पिंडों एवं दूरस्थ वस्तुओं के अवलोकन की प्रक्रिया को देखा तथा बच्चों को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में एस्ट्रो लैब की महत्ता पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि “एस्ट्रो लैब केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि बच्चों के लिए विज्ञान की दुनिया का द्वार है। इसके माध्यम से बच्चे आकाश, ग्रह-नक्षत्रों एवं ब्रह्मांड के रहस्यों को समझने की जिज्ञासा विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार की प्रयोगात्मक सुविधाओं का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चों में ‘करके सीखने’ (स्मंतदपदह इल क्वपदह) की प्रवृत्ति विकसित हो सके।”उन्होंने आगे निर्देशित किया कि एस्ट्रो लैब का नियमित एवं प्रभावी अनुप्रयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह केवल एक प्रदर्शन तक सीमित न रहकर बच्चों के दैनिक शिक्षण -अधिगम का हिस्सा बने। जिलाधिकारी ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे बच्चों को प्रतिदिन या साप्ताहिक रूप से लैब का उपयोग कराएं तथा विज्ञान विषय को रोचक और अनुभवात्मक बनाएं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे चारों ओर है। एस्ट्रो लैब के माध्यम से आप स्वयं प्रयोग कर सकते हैं, आकाश को समझ सकते हैं और अपने अंदर छिपे वैज्ञानिक को पहचान सकते हैं।”उन्होंने बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं नवाचार की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ईरजराजा ने अपने संबोधन में बच्चों को अनुशासन, सुरक्षा एवं जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हुए शिक्षा के महत्व पर बल दिया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला बताते हुए “निपुण भारत मिशन” के लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य एवं लघु नाटिकाएं शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक/प्रधानाध्यापिका द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यालय को “निपुण” बनाने हेतु सभी से सहयोग की अपेक्षा की गई।कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

advertisement

advertisement
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह 18 मार्च को
गाजीपुर में राजकीय विद्यालयों की बैठक, नए सत्र और नामांकन अभियान पर जोर
गाजीपुर प्रेस क्लब ने धूमधाम के साथ मनाया 76वां गणतंत्र दिवस
किशोरी से दुराचार के मामले में गांव ही के युवक के खिलाफ मामला दर्ज
गाजीपुर में रोजगार सृजन को लेकर जिलाधिकारी की बड़ी बैठक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260509 WA0005
गाजीपुरउत्तर प्रदेश

9 मई को जगद्गुरु शंकराचार्य का दिव्य आगमन, जन-जागरण और गौ-रक्षा का देंगे संदेश…

Sonu sharma
Sonu sharma
May 9, 2026
भीषण गर्मी को देखते हुए व्यापार मण्डल ने किया निःशुल्क प्याऊ का उद्धघाटन
नाबालिग को भगा ले जाने और रेप के मामले में आरोपी को दस वर्ष की सजा व अर्थदण्‍ड
गाजीपुर में भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, अरुण सिंह ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाने वाले बापू इंटर कॉलेज सादात के छात्र आदित्य यादव का हुआ सम्मान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?