गाजीपुर। भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन गुरुवार को अग्रवाल पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने सबसे पहले कुर्था स्थित पवहारी बाबा आश्रम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया तथा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।इसके बाद अरुण सिंह ने राइफल क्लब में केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अग्रवाल पैलेस में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में उन्होंने प्रबुद्धजनों से संवाद किया।
अपने संबोधन में अरुण सिंह ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग के हित में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

