गाजीपुर में बोलेरो और ट्रैक्टर की भिड़ंत, 8 माह के मासूम की मौत

गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बादशाहपुर के पास जंगीपुर-वाराणसी मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे तेज रफ्तार बोलेरो और पाइप लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए, जबकि 8 माह के मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सिखड़ी गांव निवासी नरेंद्र कश्यप अपनी पत्नी संजू देवी के इलाज के लिए वाराणसी जा रहे थे। बोलेरो में उनकी पत्नी संजू कश्यप, माता अनुसूया देवी, भाई दिलीप कश्यप, 8 माह का पुत्र विवान कश्यप और चालक शिवम यादव सवार थे। हादसे में दिलीप कश्यप और अनुसूया देवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मासूम विवान कश्यप ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का उपचार गाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version